{"_id":"5afee73e4f1c1bd8408b6631","slug":"grandson-murdered-his-grandfather","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा ने पैसे देने से किया इनकार तो पोते ने कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा ने पैसे देने से किया इनकार तो पोते ने कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 18 May 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
शव का पंचनामा भरती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में चिकासी थानाक्षेत्र के रावतपुरा गांव में नशे के आदी पौत्र ने पैसा न देने पर अपने 70 वर्षीय बाबा को दिनदहाड़े एक बजे सोते समय कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना के समय घर में बाबा व हत्यारोपी पौत्र ही थे। हत्यारोपी के माता पिता ईट भट्ठा में बाहर मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
थानाक्षेत्र के रावतपुरा निवासी मंशाराम (70) पुत्र फेरू अहिरवार अपने बड़े पौत्र (नाती) अखिलेश (20) के साथ अकेले घर में रहता था। मंशाराम का पुत्र फूलसिंह व बहू अपने छोटे बच्चे के साथ ईट-भट्ठे में बाहर काम करने गए हैं। अखिलेश आवारा किस्म का अविवाहित होने के साथ गांजा व शराब पीने का आदी है। छोटे भाई अमित ने बताया कि अखिलेश अक्सर बाबा से पैसों की मांग करता रहता था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मंशाराम घर पर सो रहा था। तभी शराब के नशे में अखिलेश ने कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद अखिलेश गोहांड की ओर भागा। जिसे पुलिस ने गोहांड तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पिछले 11 मई को अखिलेश की बहन की शादी हुई थी। जिसमें सभी नाते रिश्तेदार व परिजन आए थे। दो दिन पहले सभी लोग चले गए। हत्यारोपी के छोटे भाई अमित की तहरीर पर पुलिस आरोपी के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष मोहम्मद अली ने बताया कि आरोपी के कब्जे से कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। घटना के बाद भाग रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।