फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Grandmother and granddaughter s death in Jalaun, Teenager died due to snakebite, Grandmother also passed away

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: एक साथ उठीं अर्थिंयां! किशोरी की सर्पदंश से मौत...सदमे में दादी भी चल बसीं

Mon, 21 Aug 2023 08:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 21 Aug 2023 08:11 PM IST
सार

Jalaun News: किशोरी की मौत की सूचना पैतृक गांव विरौरा पहुंची, तो दादी सियावती (55) की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इधर मामा बाबू सिंह गोल्डी का शव लेकर गांव पहुंचे। वहां देर शाम दोनों शवों का अंतिम संस्कार करा दिया गया।

विज्ञापन
Grandmother and granddaughter s death in Jalaun, Teenager died due to snakebite, Grandmother also passed away
सर्पदंश में दादी-पोती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब किसी घर से एक साथ दो अर्थियां उठें, तो समझा जा सकता है कि उस घर पर टूटने वाला दुख किसी पहाड़ से कम नहीं होगा। ऐसा ही एक मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरौरा में सामने आया है, जिसमें महज दो घंटे के अंतर में पोती और दादी की मौत हो गई।

विज्ञापन

क्षेत्र के विरौरा गांव निवासी विमल कुमार यादव की 16 वर्षीय पुत्री गोल्डी उर्फ प्रिंसी कालपी कोतवाली गांव काशी खेड़ा में अपने मामा बाबूसिंह के यहां रहकर कक्षा 9वीं की पढ़ाई कर रही थी। बाबू सिंह ने बताया कि रविवार की रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन

तभी देर रात उसे सांप ने डस लिया, जिससे वह अचेत हो गई। सुबह वह जब नहीं उठी तो घर के लोग उसे जगाने पहुंचे, वह अचेत मिली। परिजन उसे लेकर सीएचसी गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पैतृक गांव विरौरा पहुंची, तो उसकी दादी सियावती (55) की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम दोनों शवों का अंतिम संस्कार
कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इधर मामा बाबू सिंह गोल्डी का शव लेकर गांव पहुंचे। वहां देर शाम दोनों शवों का अंतिम संस्कार करा दिया गया। एक साथ दो लोगों की अर्थी देख ग्रामीणों की आंखें नम रहीं। दो-दो मौतों से घर में कोहराम मच गया। इसके बाद पूरे गांव में ही मातम सा पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed