फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Grandmother and granddaughter die under suspicious circumstances in mahoba

महोबा: संदिग्ध हालात में दादी और पोती की मौत, परिजनों को हत्या की आशंका

Sun, 23 Aug 2020 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Grandmother and granddaughter die under suspicious circumstances in mahoba
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

ग्राम नटर्रा में दादी और पोती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दादी का शव गले में फंदा कसा चारपाई पर पड़ा मिला और पोती का रोशनदान से लटका मिला। घटना संदिग्ध होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


ग्राम नटर्रा निवासी बृजलाल प्रजापति पशुपालक है। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है, जो पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर काम करता है। उसकी बेटी दादा-दादी के साथ गांव में रहती थी। शुक्रवार शाम को बृजलाल बकरियां चराकर घर लौटा। पत्नी दयारानी(65) उसे खाना देकर पोती सुनीता(15) पुत्री तुलसीदास के साथ घर पर लेट गई। 
विज्ञापन


बृजलाल खाना खाने के बाद पशुबाड़े में जाकर लेट गया। सुबह पशुबाड़े से घर लौटे बृजलाल ने पत्नी दयारानी को आवाज दी। जवाब न मिलने पर उसने पड़ोसी से छत से आवाज देने को कहा। पड़ोसी ने अपनी छत से झांककर देखा तो सुनीता का शव फांसी पर लटकता मिला और दयारानी का शव चारपाई पर पड़ा था। बृजलाल ने ग्रामीणों के साथ अंदर जाकर देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, सीओ कुलपहाड़ अवध सिंह और थानाध्यक्ष पनवाड़ी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घर में दादी और पोती अकेली थीं। घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed