{"_id":"6ab43caac73fa045d808d5db","slug":"grand-worship-of-ganpati-with-turmeric-and-vermilion-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1660906-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गणपति का हल्दी और कुमकुम से हुआ भव्य पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गणपति का हल्दी और कुमकुम से हुआ भव्य पूजन
विज्ञापन
कानपुर। महाराष्ट्र मंडल की ओर से खलासी लाइन में आयोजित गणेशोत्सव के पावन पर्व पर गणपति का हल्दी कुमकुम लगा पूजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक और सांस्कृतिक पर्व ''''हल्दी-कुमकुम'''' का आयोजन किया। अन्य क्षेत्रों में लगे पंडालों में गजानन की महाआरती और पूजन हुआ। कुछ जगहों पर मूर्ति विसर्जन किया गया।
महाराष्ट्र मंडल परिसर में महिलाओं ने पारंपरिक मराठी लोकगीत, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पदाधिकारियों ने बताया कि हल्दी-कुमकुम जैसे पारंपरिक अनुष्ठान संस्कृति की रीढ़ हैं। महिलाएं एक मंच पर आकर भाईचारा और सौहार्द का संदेश देती हैं।
गणपत वामेश्वर धाम कमेटी यशोदा नगर के ब्लॉक में वरिष्ठ पत्र वितरक अनिल बाजपेई ने बुधवार को दसवें दिन भंडारे का आयोजन किया। भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अनिल बाजपेई, प्रेमु बाजपेई, गुड्डू दीक्षित, वीरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, अनीत साहू, योगेश जायसवाल, सुधीर सिंह, चंदन कटियार, दीपक सिंह, विशाल, हरिओम सिंह, राधे गुप्ता आदि रहे।