फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gram pradhan Suicide

उगाही से परेशान काकूपुर सीताराम के ग्राम प्रधान ने जान दी

Fri, 07 Aug 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Fri, 07 Aug 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र के काकूपुर सीताराम गांव के ग्राम प्रधान ने उगाही से
विज्ञापन
परेशान होकर बुधवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें गांव के एक व्यक्ति पर प्रधान के नाम से आवासीय योजनाओं का रकम लेने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

काकूपुर सीताराम के प्रधान शिव कुमार वर्मा उर्फ बंटी (55) का शव गुरुवार को घर के कमरे में रस्सी के फंदे से झूलता मिला। ग्राम प्रधान की मौत की खबर आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी की तो पता चला कि शिव कुमार ने फांसी लगाने से पहले लिखे सुसाइट नोट में प्रधानी का चुनाव लड़ाने वाले गांव के ही राम किशोर पाठक द्वारा इंदिरा आवास, सहित सरकार की कई अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ग्रामीणों से उसके नाम पर लाखों रुपये की उगाही की।

 ग्रामीण उससे रोज तगादा करते हैं जब उसने राम किशोर से ऐसा करने से मना किया तो उल्टा उसे धमकाया गया। इसी दहशत में आकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया।


उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने बताया कि काकूपुर सीताराम ने आत्महत्या के पहले जो सुसाइड नोट लिखा, उसी आधार पर राम किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं जोर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed