फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gram pradhan beaten by goons

प्रधान करा रहा था ये काम गुस्साए दबंगों ने किया हाल-बेहाल

Fri, 16 Jun 2017 09:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
gram pradhan beaten by goons
डेमो
कानपुर देहात के बड़ा गांव में शुक्रवार सुबह इंटरलाकिंग सड़क निर्माण के दौरान नाले को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद शुरू हो गया इसी बीच गुस्साए दबंगों ने प्रधान को बुरी तरह से पीटा।
विज्ञापन

घटना कानपुर देहात के ड़ेरापुर निकट बड़ा गांव की है। ग्राम प्रधान कुंवर लाल शुक्रवार सुबह इंटरलॉकिंग का कार्य करा रहे थे तभी कुछ दबंगों ने उन्हे बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन


गांव के मौजी लाल के घर के बाहर सड़क निर्माण हो रहा था कि तभी ग्रामीणजनों ने बताया कि गांव के दयाशंकर व उसके पुत्रों ने तालाब से आ रहा नाला बंद कर रखा है इस पर प्रधान ने नाला खोलने के लिए कहा। बात अभी चल ही रही थी कि अचानक से दयाशंकर उसके पुत्रों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट के दौरान प्रधान व उसका पुत्र प्रमोद कुमार जो कि सरकारी स्कूल में शिछक है बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। मारपीट में गांव के दयाशंकर पुत्र राम अवतार व उसके पुत्र विपिन मिश्रा, माधुरी शरण, जगन्नाथ, शिवम, छोटू एवं मंगल भी शामिल थे। पिता व पुत्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती  कराया गया जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल माती अकबरपुर रिफर कर दिया गया। ड़ाक्टर ने उपचार के दौरान बताया कि प्रधान के सर पर गहरी चोट आई है जिससे उसका काफी खून बह गया है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।


इस घटना से गुस्साए अन्य ग्राम प्रधानों ने अकबरपुर ब्लॉक में बैठक की जिसमें घटना की निन्दा करते हुए उन्होंने दोषियों के खिलीफ सख्त कार्रवाही की मांग की है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed