फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gram Pradhan arrested with stolen pajero and bullet

पजेरो और रॉयल एनफील्ड बुलेट से रौब गांठता प्रधान, पुलिस ने किया गिरफ्तार, हक्का-बक्का रह गए लोग

Sun, 17 Jun 2018 06:47 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 17 Jun 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan arrested with stolen pajero and bullet
प्रधान के पास से बरामद हुई पजेरो तथा रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक - फोटो : अमर उजाला
यूपी में इटावा जिले की जसवंतनगर तहसील में चोरी की लग्जरी कार पजेरो और रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक के साथ पुलिस ने मलाजनी के ग्राम प्रधान सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है। प्रधान के वाहन चोरों के साथ तार जुडे़ होने की बात सामने आई है। फर्जी कागजात बनाने पर एआरटीओ दफ्तर के दलालों और कर्मचारियों की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सीओ जसवंतनगर एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली थी कि मलाजनी निवासी प्रधान सुमित कुमार के पास चोरी के वाहन हैं। पुलिस की टीम लगातार प्रधान की गतिविधि पर नजर रखे थी। तहकीकात में यह बात भी सामने आई कि प्रधान के पास जो वाहन हैं वो खरीदने की उनकी हैसियत नहीं है।  
विज्ञापन


शनिवार शाम पुलिस ने वाहनों को जब्त किया और कचौरा रोड से प्रधान सुमित कुमार को भी गिरफ्तार किया। प्रधान ने पुलिस को पजेरो और बुलेट के कागजात दिखाए। उसकी पजेरो गाड़ी पर लिखे पश्चिमी बंगाल के रजिस्ट्रेशन नंबर को ट्रेस किया गया। पता चला कि इस नंबर की गाड़ी वहां चोरी नहीं हुई। इस नंबर की गाड़ी वहां चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

2015 में नई दिल्ली से चुराई गई थी

Gram Pradhan arrested with stolen pajero and bullet
जसवंतनगर थाना पुलिस की गिरफ्त में प्रधान सुमित कुमार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने चेसिस नंबर से जांच की तो पता चला कि यह पजेरो मध्यप्रदेश के इंदौर में रजिस्टर्ड है और 2014 में चोरी हुई थी। इसी तरह से बुलेट बाइक के बारे में जानकारी मिली कि वह 2015 में नई दिल्ली से चुराई गई थी। 

सीओ ने बताया कि एआरटीओ दफ्तर के दलालों के जरिए गाड़ियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं। सीओ ने बताया कि प्रधान की गिरफ्तारी से अन्य वाहन चोरों के बारे में जानकारी मिली है। जल्दी ही पुलिस उन चोरों को भी गिरफ्तार कर लेगी।  एआरटीओ दफ्तर से जुड़े दलालों व कर्मचारियों की साठगांठ की भी जांच की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि अन्य थानों में भी प्रधान के खिलाफ मामले दर्ज होने का पता चला है। जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सीओ जसवंतनगर के अलावा थानाध्यक्ष जसवंतनगर जितेंद्र प्रताप सिंह, एसआई महेंद्र कुमार गौतम, एसआई सुरेश चंद्र, सिपाही दौलतराम व निशांत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed