फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Graduate Club beat South Gymkhana by 179 runs

Kanpur News: ग्रेजुएट क्लब ने साउथ जिमखाना को 179 रन से दी शिकस्त

Fri, 17 Apr 2026 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Graduate Club beat South Gymkhana by 179 runs
पीएसी मैदान श्याम नगर में केडीएमए लीग 2025-26 सीनियर डिवीजन में ग्रेजुएट बनाम एस जिमखाना के बीच - फोटो : संवाद
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को पांच रोमांचक मैच खेले गए। इन मैचों में खेरापति, केडीएमए, ग्रेजुएट क्लब, आदर्श क्लब और एवरो क्लब ने जीत दर्ज की। ग्रेजुएट क्लब ने साउथ जिमखाना को 179 रन के बड़े अंतर से हराया। आदर्श क्लब ने सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी (एसपीएसएसए) को सात विकेट से मात दी। खेरेपति ने जेडी क्लब को 118 रन से पराजित किया। केडीएमए ने कानपुर साउथ को दो विकेट से हराया। एवरो क्लब ने वाईएमसीए को छह विकेट से मात दी।
विज्ञापन

श्यामनगर के पीएसी मैदान पर ग्रेजुएट क्लब ने 40 ओवर में छह विकेट पर 310 रन बनाए। बिलाल फिरोज ने 125 रन और अतिफ खान ने 102 रन की शतकीय पारियां खेलीं। साउथ जिमखाना की टीम 131 रन पर ऑलआउट हो गई। राहुल यादव ने 52 रन बनाए और तनुज यादव ने तीन विकेट लिए। कल्याणपुर के गीता देवी मैदान पर खेरेपति ने 242 रन बनाए। शशांक सिंह ने 65 और आर्यन सक्सेना ने 62 रन का योगदान दिया। पवन ने चार विकेट झटके।
विज्ञापन

किदवईनगर के साउथ मैदान पर कानपुर साउथ ने 40 ओवर में छह विकेट पर 227 रन बनाए। रौनक सिंह ने 82 रन और उत्कर्ष यादव ने 48 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए केडीएमए ने 39.2 ओवर में 230 रन बनाकर मैच जीता। सतनाम सिंह ने 66 रन और ऋषभ मिश्रा ने 41 रन बनाए। अनुज पाल ने गेंदबाजी में चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाजमऊ के एवरेस्ट मैदान पर एसपीएसएसए ने 35 ओवर में 247 रन बनाए। वंश निगम ने 119 रन की शतकीय पारी खेली। रवींद्र ने चार विकेट लिए। आदर्श क्लब ने 34 ओवर में तीन विकेट पर 251 रन बनाकर मैच जीता। देवेश तिवारी ने 101 रन की शतकीय पारी खेली। राज कुशवाहा और राहुल कुमार ने 54-54 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं।


पनकी के रामलखन भट्ट मैदान पर वाईएमसीए ने 23 ओवर में आठ विकेट पर 84 रन बनाए। अरुण ने 12 रन बनाए। लव अवस्थी ने तीन विकेट और रोहित व वसीम ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में एवरो क्लब ने 15 ओवर में चार विकेट पर 85 रन बनाकर मैच जीता। आर शिवा ने 32 रन और फैज ने 27 रन बनाए। अरुण शर्मा ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed