फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   governor said about yogi sarkar in kanpur

जानें, योगी सरकार के ‘ताबड़तोड़ एक्शन’ पर क्या बोले राज्यपाल  

Fri, 24 Mar 2017 05:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 24 Mar 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
governor said about yogi sarkar in kanpur
कानपुर की सीएसए यूनिवर्सिटी में राज्यपाल
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने बुधवार को योगी सरकार के शुरुआती कामकाज को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं।  वह कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करने कैलाश भवन सभागार पहुंचे थे। राज्यपाल ने कहा कि नव नियुक्त मंत्रियों को चाय पर बुलाया था। सबसे अनुभव साझा किया और सही ढंग से सरकार चलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मंत्री यूपी की जनता की मंशा के अनुरूप काम करें। अब विधायकों को सरकार के साथ मिलकर काम करने और यूपी को विकास की राह पर लेने का मंत्र देंगे।
विज्ञापन

सीएम योगी के थाने पहुंचने पर ये कहा

governor said about yogi sarkar in kanpur
राज्यपाल राम नाइक - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
राज्यपाल ने कहा कि पहले की तरह समय-समय पर सरकार के कामकाज की समीक्षा करते रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचने और निरीक्षण को राज्यपाल ने सकारात्मक बताया। कहा कि मुख्यमंत्री कानून और नियम बनाते हैं, इसका निचले स्तर पर अनुपालन हो रहा या नहीं, इसकी जानकारी जरूर ली जानी चाहिए। इसका असर समग्र कानून व्यवस्था पर पड़ेगी। थानों को दुरुस्त और साफ-सुथरा रखा जाएगा। पीड़ियों को त्वरित न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की शुरूआत अच्छी

governor said about yogi sarkar in kanpur
राज्यपाल राम नाइक - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
राज्यपाल ने कहा कि सरकार की शुरूआत अच्छी है। सरकारी दफ्तरों में पान मसाला, तंबाकू खाने पर रोक लगी। महिला सुरक्षा पर बड़ा कदम उठाया गया। कानून-व्यवस्था में सुधार प्राथमिकता पर है। बूचड़ खाने बंद किए जाने से संबंधित सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि यह भाजपा के घोषणा पत्र का हिस्सा है। अब पार्टी की सरकार बनी है। सरकार इस पर अमल करके बूचड़ खाने बंद करा रही है। इसमें मानक भी देखा जा रहा है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि कुछ गलत नहीं होगा। जो कोई पक्ष रखेगा, उस पर न्यायोचित कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट की पहल का स्वागत

governor said about yogi sarkar in kanpur
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद से संबंधित विवाद को सुलह-समझौते से सुलझाने की सुप्रीम कोर्ट की पहल का राज्यपाल ने स्वागत किया। साथ ही कहा कि दोनों पक्षों को मिलकर समस्या का समाधान निकालना चाहिए। ऐसा हुआ तो अच्छा संदेश जाएगा। सामाजिक समरसता और बढ़ेगी। यदि मामला लटका तो सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई जारी रखने की बात कही है। 
 30 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव
यूपी के नव निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह 28 और 29 मार्च को होगा। 30 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इसी दौरान विधायकों को सरकार के साथ मिलकर काम करने का मंत्र दिया जाएगा। सरकार और विपक्ष को बताया जाएगा कि जनादेश का सम्मान करें। विधानसभा में चर्चा करें और सरकार को पारदर्शी तरीके से चलाएं। इसके लिए विधायकों को प्रशिक्षण दिलाने की योजना है। विपक्ष को आवाज बुलंद करने का मौका मिले, यह व्यवस्था भी सरकार को सुनिश्चित करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed