फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Governor and CM visit to Kanpur

कानपुर: 75 आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट बनाने आ रहीं राज्यपाल और सीएम, ये है पूरा शेड्यूल

Wed, 28 Jul 2021 01:37 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Jul 2021 01:37 AM IST
सार

राज्यपाल 28 और 29 जुलाई को बैठक कर तीनों विवि की समीक्षा करेंगी। बुधवार सुबह 10 से 12 बजे के बीच एचबीटीयू की समीक्षा होगी।

विज्ञापन
Governor and CM visit to Kanpur
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को स्मार्ट बनाने और उच्च शिक्षा की ओर से प्रेरित करने के उद्देश्य से एकेटीयू और छत्रपति शाहू जी महाराज विवि से संबद्ध 40 कॉलेजों ने 75 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया है। 28 जुलाई को विवि में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन आंगनबाड़ी केंद्रों को किताबें, कुर्सी-मेज, बर्तन और एजुकेशनल खिलौने देंगे।
विज्ञापन


साथ ही चार या उससे अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने वाले संस्थानों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि विवि के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम होगा। दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्रों को एजुकेशनल खिलौने (एबीसीडी, नंबर, पजल, ब्लॉक्स, ट्वॉय एनिमल, एजुकेशनल मैप, प्लेबुक, पिक्टोरियल स्टोरी बुक, व्हाइट बोर्ड, झूले, किड्स टेबल चेयर), वजन मशीन, हाइट गेज, फर्स्ट एंड बॉक्स, हैंडवॉश, ट्राई साइकिल और खाने के बर्तन वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीएसआईटी ने 11, महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने छह, एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ने चार, कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने पांच, नारायणा विद्यापीठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने चार, एलेन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने चार और कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने भी चार आंगनबाड़ी केेंद्रों को गोद लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसए, सीएसजेएमयू और एचबीटीयू की करेंगी समीक्षा 
राज्यपाल 28 और 29 जुलाई को बैठक कर तीनों विवि की समीक्षा करेंगी। बुधवार सुबह 10 से 12 बजे के बीच एचबीटीयू की समीक्षा होगी। तीन से पांच बजे के बीच सीएसजेएमयू की समीक्षा करेंगी। शाम 6 से 7 बजे के बीच उद्यमियों से मुलाकात करेंगी। गुरुवार को सुबह 9 से 10:30 बजे के बीच सीएसए की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed