{"_id":"5d77e54d8ebc3e01574213f8","slug":"governor-anandiben-patel-to-visit-kanpur-for-2-days-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज से 2 दिन के कानपुर प्रवास पर, विवि के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज से 2 दिन के कानपुर प्रवास पर, विवि के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
Wed, 11 Sep 2019 12:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
सीएसजेएमयू (प्रतीकात्मक तस्वीर )
- फोटो : गूगल
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को दो दिन के प्रवास पर शहर आ रही हैं। राज्यपाल सुबह 10:30 बजे सीएसजेएमयू में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगी। यहां विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
इसके बाद दोपहर तीन बजे सीएसजेएमयू परिसर में ही केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगी। इसमें संबंधित योजनाओं के अफसर योजनाओं पर अब तक हुए कार्यों का प्रेजेंटेशन देंगे।
शाम पांच बजे एनजीओ, रेडक्रास, रोटरी, टीबी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद टेनरियों के निरीक्षण के लिए जाजमऊ जाएंगी। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार सुबह 9 बजे वे सचेंडी में थाने और एक स्कूल का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद कानपुर देहात में कान्हा गोशाला और एक स्कूल के निरीक्षण पर जाएंगी।