फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   governor anandiben patel in kanpur

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सचेंडी थाने का किया निरीक्षण, बच्चों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Thu, 12 Sep 2019 03:48 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Sep 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
governor anandiben patel in kanpur
राज्यपाल ने सचेंडी थाने का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में अगर जीवन में सफल होना है तो अनुशासन में रहना जरूरी है, तभी आप समय पर सफलता हासिल कर सकेंगे। कुछ इसी तरह से राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को सचेंडी थाने में जीआईसी भौतीं स्कूल के बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन


थाने के निरीक्षण के दौरान मालखाने की हालत देख नाराजगी जताई और थाने की नई बिल्डिंग बनवाने की बात कही। थाना परिसर में उन्होंने पौधरोपण भी किया। सुबह पौने दस बजे राज्यपाल सचेंडी थाने पहुंचीं। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों से संवाद किया।
विज्ञापन

 

सबसे पहले उन्होंने पूछा कि पहली बार थाने आए तो क्या-क्या देखा। उन्होंने बताया कि एक बात हमेशा याद रखो, जहां भी जाओं वहा का निरीक्षण अच्छे से करो। यानी कि जो भी नई चीजें दिखाईं दे, उनके बारे में जानकारी हासिल करो। अगर नई चीजों के बारे में जानने की लालसा नहीं होगी, तो बेहतर करना संभव नहीं हो पाएगा। उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल राम किशोर से कहा कि जिस तरह पुलिस अनुशासन में रहती है, उसी तरह का अनुशासन बच्चों को सिखाएं, ताकि वे अच्छे नागरिक बनें।

इसका किया निरीक्षण, कार्यशैली की ली जानकारी
राज्यपाल ने सीसीटीएनएस रूम का निरीक्षण कर उसके बारे में जानकारी ली। साथ ही मुंशियाना, हवालात, मेस आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एडीजी प्रेम प्रकाश, आइजी मोहित अग्रवाल, एसएसपी अनन्त देव से क्षेत्र में आपराधिक मामलों के बारे में जानकारी ली। साथ ही, महिला अपराध पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

 

प्रतियोगिता कराई गई
इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता कराई गई। इसका विषय निरीक्षण था। राज्यपाल ने आलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुलिस ही सम्मानित करे। विजेताओं की कॉपियां राज्यपाल को भी भेजी जाएंगी।

स्केच किया भेंट
सिपाही सागर पोरवाल ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का एक स्केच बनाया। निरीक्षण खत्म होने के बाद सागर ने राज्यपाल को वह स्केच भेंट किया। स्केच देखकर उन्होंने सागर की खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed