फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Government tubewell motor out of order for two months; paddy crops withering due to lack of water.

Kanpur News: दो महीने से राजकीय नलकूप की मोटर खराब, पानी के अभाव में सूख रही धान की बेल

Sat, 20 Jun 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Government tubewell motor out of order for two months; paddy crops withering due to lack of water.
सरवनखेड़ा। भिलसी गांव का 130 एजी राजकीय नलकूप की मोटर दो माह से खराब पड़ी है। नलकूप खराब होने से कई किसानों की खेतों में बोयी गई धान की बेल सूख रही है तो कई किसान पानी के अभाव में धान की बेल नहीं बो पा रहे हैं। नलकूप संचालित न होने से किसानों की 150 बीघा जमीन की सिंचाई प्रभावित है।
विज्ञापन

राजकीय नलकूप निर्माण परियोजना के तहत वर्ष 2019-20 में भिलसी गांव में 130 एजी नलकूप लगवाया गया था। नलकूप लगने से किसानों की 150 बीघा जमीन से सिंचाई का संकट दूर हो गया था। इससे किसानों की फसलों की पैदावार भी बढ़ी थी। करीब दो माह पहले नलकूप की मोटर फुंक गई थी। विभाग ने एक सप्ताह पहले मरम्मत के नाम पर मोटर बाहर निकलवाई थी लेकिन दुरुस्त करवाना भूल गए। नलकूप एकांत क्षेत्र में होने के चलते चोरी के डर से किसानों ने नलकूप से निकाले गए पाइपों को उठाकर अपने घर में सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन

इधर नलकूप दुरुस्त न हो पाने के चलते किसानों की ओर से बोयी गई धान की बेल सूख रही है। वहीं कुछ किसान पानी का साधन न होने के चलते धान की बेल नहीं बो पा रहे हैं। किसान श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि दो माह से नलकूप खराब होने से किसान परेशान हैं। यदि समय पर नलकूप चालू नहीं हो सका तो धान की रोपाई समय पर कर पाना मुश्किल हो जाएगा। हरिओम शुक्ला ने बताया कि उनकी 10 बीघा जमीन की सिंचाई के लिए नलकूप ही एकमात्र साधन है। नलकूप खराब होने के चलते वह अभी तक धान की बेल नहीं बो पाए हैं। नलकूप विभाग के अवर अभियंता सुजीत कुशवाहा ने बताया कि जल्द ही मोटर की मरम्मत करा कर नलकूप चालू कराया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed