{"_id":"5c361c4dbdec2256b86d7acf","slug":"government-sewer-line-theft-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर पाइप चोरी मामलाः धरने पर बैठा ठेकेदार, आरोप के छीटे खाकी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर पाइप चोरी मामलाः धरने पर बैठा ठेकेदार, आरोप के छीटे खाकी पर
Wed, 09 Jan 2019 09:37 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 09 Jan 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में सरकारी सीवर पाइप चोरी के मामले में बुधवार को नमामि गंगे प्रोजेक्ट के एक ठेकेदार ने चकेरी थाने के बाहर धरना दिया। आरोप है चार लोगों के साथ मड पंप सेट और दस पाइप लदे ट्रैक्टर पुलिस को सौंपे थे, जिन्हें पुलिस ने छोड़ दिया। साथ ही तहरीर भी फाड़ दी। चकेरी इंस्पेक्टर और एसीएम के कार्रवाई के आश्वासन पर ठेकेदार हटा।
जीवन गार्डेन निवासी ठेकेदार श्याम किशोर तिवारी ने बताया कि कृष्णानगर टेलीफोन एक्सचेंज के पास सीवर लाइन के 150 पाइप रखे थे। चार जनवरी को एक ट्रैक्टर पर पाइप ले जाने की सूचना मिली। लोगों की मदद से चार लोगों को पकड़कर कृष्णा नगर पुलिस को सौंप दिया। पता चला कि 69 पाइप के अलावा मड पंप, पैनल, कनेक्शन पाइप डोरी के साथ और गायब हैं। वह जन सुनवाई पोर्टल में इसकी शिकायत कर चुका है।
गले नहीं उतर रहा मामला
ठेकेदार ने सरकारी पाइप, मड पंप और अन्य सामान की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए थे। एक बूढ़े व्यक्ति का देखरेख का काम सौंपा था जिसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। इससे वह 31 दिसंबर से चार जनवरी के बीच हुई चोरी की वारदातों को जान नहीं सका। थाने में मौजूद अन्य कर्मचारी भी चोरी की घटना पर संदेह जता रहे थे।