{"_id":"58f109044f1c1b1c11cf5097","slug":"government-school-open-on-ambedkar-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के आदेशों की यहां उड़ीं धज्जियां, खुले रहे सरकारी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के आदेशों की यहां उड़ीं धज्जियां, खुले रहे सरकारी स्कूल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती पर खुला सरकारी स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर जयंती पर घोषित अवकाश के आदेश को कुछ स्कूलों ने नहीं माना। शुक्रवार को कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में तीन प्राथमिक स्कूल खुले पाये गए। जबकि शहर के तमाम स्कूल और कॉलेज बंद थे। पूछे जाने पर बच्चे और टीचरों ने बताया कि उन्हें पता था कि आज अंबेडकर जयंती हैं लेकिन उन्हें अवकाश के बारे में किसी ने नहीं बताया।
स्कूल में अंबेडकर जयंती पर कोई कार्यक्रम भी नहीं हुआ। ये बच्चे सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक पढ़ते रहे और टीचरें उन्हें पढ़ाती भी रहीं। छुट्टी के बारे में जब टीचरों से बातचीत की गई तो उन्होंने बगलें ताकते हुए कहा कि ‘जब हमें खुद पता होगा तभी बताएंगे कि छुट्टी है या नहीं’। अवकाश के दिन भी उन्हें बुलाया गया था। इस मामले पर बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क ही नहीं हो पाया।