फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   government help for revolver rani varsha

अब शादीशुदा हो चुकी ‘रिवॉल्वर रानी’ को यहां सरकार ने दी बड़ी मदद, घरवाले अभी भी नाराज 

Thu, 28 Sep 2017 09:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 28 Sep 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
government help for revolver rani varsha
वर्षा को आवास का आवंटन पत्र सौंपते डीएम साथ में पति अशोक यादव। - फोटो : अमर उजाला
मंडप से प्रेमी को भगाकर पूरे समाज से लोहा लेने वाली वर्षा साहू को यूपी सरकार ने बड़ी मदद दी है। ‘रिवॉल्वर रानी’, ‘पिस्टल रानी’, ‘दबंग प्रेमिका’ जैसे टाइटल से शोहरत हासिल कर चुकी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली वर्षा ने अपने प्रेमी का अपहरण किया थी लेकिन उसने कोई गुनाह नहीं किया है, ऐसा लोग मानते हैं। जेल में बंद प्रेमी को छुड़वाने के बाद उसने शादी कर ली। मायके और ससुरालवालों को छोड़कर तमाम सामाजिक संस्थाएं, पॉलिटिकल पार्टियां वर्षा के सपोर्ट में आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर ने वर्षा को आवंटन पत्र सौंपा

government help for revolver rani varsha
पति अशोक के साथ पुरानी फोटो में वर्षा
प्रेमी को पाने के लिए मायका ठुकराकर बेघर हुई वर्षा साहू को प्रशासन ने यहां कांशीराम योजना के तहत आवास आवंटित कर दिया है। उसे यह तोहफा अंतर्जातीय विवाह करने पर भी मिला है।बुधवार को यहां बांदा कलेक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने वर्षा साहू को आवंटन पत्र सौंपा। उसके साथ उसका प्रेमी और अब पति बन चुका अशोक यादव भी था। डीएम ने दोनों को यह जिम्मेदारी दी कि कालोनी में शराब, जुआ, चोरी या अन्य अवैध अथवा अनैतिक कार्यों को रोकने में वे प्रशासन की मदद करेंगे। कालोनी का माहौल अच्छा बनाएंगे। इस मौके पर एडीएम गंगाराम गुप्ता, डूडा के एपीओ संजीव सिन्हा, डिप्टी कलेक्ट्रेट मंसूर अहमद, सूचना अधिकारी रूपेश कुमार आदि भी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को ही उनके घरवालों ने बहिष्कृत कर दिया

government help for revolver rani varsha
पुरानी फोटो में वर्षा और अशोक
गौरतलब है कि बांदा शहर की रहने वाली स्नातक छात्रा वर्षा साहू कुछ महीने पहले अपने प्रेमी अशोक यादव को उसकी शादी के मंडप से उठा लाई थी। अशोक कहीं और शादी कर रहा था। कहा गया था कि वर्षा तमंचे की नोक पर मंडप से अशोक को उठा लाई। तब से उसे पिस्टल रानी और रिवॉल्वर रानी के रूप में वर्षा को मीडिया में खूब सुर्खियां मिलीं। अशोक को पुलिस ने जेल भेज दिया। वर्षा ने पैरवी कर उसे जेल से रिहा कराकर मंदिर में शादी रचा ली। दोनों को ही उनके घरवालों ने बहिष्कृत कर दिया। तब से वह बांदा शहर में किराए के मकान में रह रहे थे। फिलहाल अशोक बेरोजगार है। आवास पाकर दोनों खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed