फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Government blankets are causing cold, patients are protecting themselves with quilts from home.

Kanpur News: सरकारी कंबलों से लग रही सर्दी, घर की रजाई से बचाव कर रहे मरीज

Wed, 17 Dec 2025 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 17 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Government blankets are causing cold, patients are protecting themselves with quilts from home.
कानपुर देहात। जिले में बढ़ती सर्दी ने आम लोगों के साथ अस्पतालों में भर्ती मरीजों की दिक्कतें और बढ़ा दी हैं। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में हालत यह हैं कि सरकारी कंबल । कई मरीजों ने बताया कि ठंड से बचने के लिए घर से कंबल, रजाई मंगवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दोपहर दो बजे तक 1053 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इमरजेंसी पहुंचने पर भीड़ दिखी, यहां पर कई मरीज सर्दी लगने और अस्थमा की वजह से सांस फूलने के पहुंचे। दोपहर 12 बजे के करीब डॉ. निशांत पाठक मरीजों का इलाज करते दिखे। यहां पर आए करीब पांच मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया। इमरजेंसी वार्ड में बेड पर 12 मरीज लेटे दिखे, जबकि कुछ मरीज धूप निकलने पर तीमारदारों के साथ परिसर में बैठे थे।
विज्ञापन

वार्ड में भर्ती मरीज सर्दी से कपकपा रहे थे। कुछ मरीज एक की जगह दो सरकारी कंबल ओढ़े दिखे तो कुछ घर से कंबल व रजाई मंगवा कर ओढ़े नजर आए। इमरजेंसी वार्ड में खिड़कियों से ठंडी हवा आ रही थी। ब्लोअर, रूम हीटर की व्यवस्था नहीं दिखी। मरीजों ने बताया कि सरकारी कंबल बेहद पतले हैं। सक्षम परिवार तो घर से कंबल व रजाई ले आते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सबसे बड़ी समस्या है। उन्हें सरकारी कंबल पर ही निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................

केस-1
इमरजेंसी वार्ड में महावीर भर्ती मिले। उनके पास उनकी बहन रहनियांपुर निवासी कमलेश कुमारी मौजूद थीं। कमलेश कुमारी ने बताया कि भाई मूलरूप से मैनपुरी के रहने वाले हैं। उनके सीने में दर्द की समस्या होने पर भर्ती कराया गया था। बताया कि सोमवार रात को ठंड लगी, लेकिन एक कंबल मिलने पर मजबूरन उन्होंने घर से कंबल मंगवाया। इसके बाद उन्हें राहत मिली। बताया कि कंबल भी साफ नहीं हैं।
...............
केस-2
रनियां के मालबर निवासी रामसनेही को सर्दी लगने पर पत्नी बिट्टन ने सोमवार की शाम को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। बिट्टन ने बताया कि खिड़कियों से ठंडी हवा आती है। मरीज को सर्दी लगी थी। सरकारी कंबल से राहत नहीं मिली तो घर से कंबल मंगवाया। मांगने पर भी एक ही कंबल मिला।
.................
प्रतिदिन 20 से 25 लोगों की हो रही ईसीजी
कोहरा पड़ने के साथ मंगलवार सुबह से ठंड बढ़ी है। इधर पिछले तीन दिनों से ठंड के कारण बीमार पड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। ज्यादातर लोग जकड़न, सीने में दर्द व सांस फूलने की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। कई दिन से सीने में दर्द के मरीजों को फिजिशियन ईसीजी कराने की सलाह दे रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 20 से 25 मरीजों की ईसीजी हो रही है। ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने बताया कि अस्थमा के मरीज बढ़े हैं, जिन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं।

.....................
वर्जन............

कंबल सभी को मुहैया कराए जा रहे हैं, कुछ मरीज कंबल लेने से मना कर देते है। वह अपने कंबल घर से लेकर आते हैं। झांसी अस्पताल में हुई घटना को लेकर हीटर व ब्लोअर नहीं लगाना है। इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है। मरीज को जितने भी कंबल जरूरत है, दिए जा रहे है, इसको लेकर सभी को निर्देश दिए गए हैं। ठंड से बचाव के लिए नगर निकाय से अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। - डॉ. वंदना सिंह, सीएमएस
..................
ठंड से बचने के लिए यह करें उपाए
1- सबसे अंदर थर्मल या ऊनी इनर पहनें, फिर स्वेटर और जैकेट पहनें। यह शरीर की गर्मी को बाहर जाने से रोकता है।
2- सिर, गला, हाथ-पैर को टोपी, मफलर, दस्ताने और गर्म मोजे पहन कर ढंके, क्योंकि इन हिस्सों से शरीर की गर्मी जल्दी निकलती है।
3- अदरक, तुलसी या अजवाइन वाली चाय, सूप और गर्म दूध पिएं।
4- ठंड में पानी कम पीते हैं, लेकिन शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है, इसलिए गुनगुना पानी पिएं।
4- शराब और कैफीनयुक्त पेय शरीर को ठंडा कर सकते हैं, इसलिए इनसे बचें।
5- जब धूप निकले तो थोड़ी देर धूप सेंकें।
6- घर के अंदर ही टहलें या हल्की एक्सरसाइज करें, जिससे शरीर में गर्मी पैदा होती है।
7- सात से नौ घंटे की अच्छी नींद लें, यह रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जरूरी है।
8- घर की खिड़कियों और दरवाजों पर ड्राफ्ट स्टॉपर लगाएं ताकि ठंडी हवा अंदर न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed