फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Got off from train, went straight to IDH to investigate Corona

ट्रेन से उतरा, कोरोना की जांच कराने सीधे आईडीएच पहुंचा, हैलट की फ्लू ओपीडी में पहुंचे कोरोना संदिग्ध

Mon, 23 Mar 2020 12:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 23 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Got off from train, went straight to IDH to investigate Corona
लोगों में कोरोना का डर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मुंबई से रविवार को सेंट्रल पहुंचा एक यात्री अपने घर रायबरेली जाने के बजाय सामान लादे कोरोना की जांच कराने सीधे जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) पहुंच गया। उसका कहना था कि जांच में संक्रमित मिलने पर, घर जाकर दूसरों को भी संक्रमित करने के बजाय वह यहीं भर्ती होकर इलाज कराएगा।
विज्ञापन


लेकिन उसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं निकला। इस पर उसका सैंपल नहीं लिया गया। उधर, हैलट की फ्लू ओपीडी से सात कोरोना संदिग्धों को आईडीएच भेजा गया। सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद पांच यात्री हैलट के आईडीएच में जांच कराने पहुंचे। इनमें चार यात्री शहर के थे, जबकि एक रायबरेली का था। इनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला।
विज्ञापन


ऐसे में इन्हें एहतियात बरतने की नसीहत देकर भेज दिया गया। रविवार को हैलट के 100 बेड मैटरनिटी वार्ड में फ्लू ओपीडी चली। इसमें दोपहर दो बजे तक 26 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इनमें सात लोग कोरोना संदिग्ध पाए गए। इन सभी ने आईडीएच जाकर कोरोना हेल्प डेस्क में पंजीकरण करा अपनी जांच कराई। फ्लू ओपीडी में डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ प्रोटेक्शन किट पहनकर जांच करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed