{"_id":"5fbab8ac8ebc3e9b977513ca","slug":"gopashatmi-akbarpur-news-knp5957126119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजन कर गोवंशीय मवेशियों को खिलाया गुड़ व फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजन कर गोवंशीय मवेशियों को खिलाया गुड़ व फल
विज्ञापन
गुरदही बुजुर्ग गोशाला में गाय का पूजन करते राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। गोपाष्टमी के अवसर पर जिले की गोशालाओं में गायों का पूजन कर गुड़ व फल खिलाया गया। रविवार को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने सिकंदरा के गुरदही बुजुर्ग गांव स्थित गोशाला में गायों का पूजन किया। अकबरपुर कस्बे में कान्हा गोशाला में सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने गायों का पूजन किया।
अकबरपुर कस्बे में जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, विधायक प्रतिभा शुक्ला, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, सीडीओ सौम्या पांडेय ने गायों को गुड़ व केला खिलाया। सिकंदरा प्रतिनिधि के अनुसार गुरदही बुजुर्ग में राज्यमंत्री ने कहा कि गायों की सेवा व पूजा देश में सदियों से हो रही है। यहां गोशाला में पराली दान देने वाले जमुआं के प्रधान पति सुमित नरायण, गुरदही बुजुर्ग गांव के प्रधान अवधेश कुमार दुबे, सुरंजन सिंह, रामबाबू को कंबल देकर सम्मानित किया। यहां एसडीएम रमेशचंद्र यादव, तहसीलदार लखन लाल राजपूत रहे। राजपुर की गोशाला में बीडीओ भगवान सिंह ने गो पूजा की। एडीओ पंचायत लाखन सिंह, सचिव संदीप निषाद आदि रहे।
मुंगीसापुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के नंदपुर गांव स्थित गोशाला में एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल व एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी ने माला पहनाकर व तिलक कर गाय का पूजन किया। गो रक्षा प्रमुख ऋषि तिवारी, राम प्रकाश प्रजापति, बीडीओ बब्बन राय रहे। झींझक प्रतिनिधि के अनुसार जलिहापुर गांव में पशुआश्रय केंद्र में ग्राम प्रधान निर्मला सिंह व प्रधानपति अशोक सिंह ने हवन पूजन के बाद गायों को गुड़ व फल खिलाए। आचार्य पंडित लज्जा राम तिवारी ने पूजन कराया। अखिलेश सिंह, पशु चिकित्सक डॉ अजीत कटियार रहे। झींझक की कान्हा गोशाला में नगरपालिका अध्यक्ष सरोजनी संखवार व प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने गोपूजन किया। अनंतपुर बांके बिहारी गोशाला में शालू मिश्रा ने गायों का पूजन किया। औरंगाबाद झड़ा पशुआश्रय केंद्र में नायब तहसीलदार जगरूप सिंह ने गोपूजन किया। यहां ग्राम प्रधान मनोज सिंह, लेखपाल प्रवेंद्र सिंह, सुशेंद्र सिंह रहे। डेरापुर प्रतिनिधि के अनुसार गांधीनगर वार्ड में कान्हा गोशाला तहसीलदार लाल सिंह यादव, ईओ सुरेश कुमार ने गाय को माला पहनाकर पूजन किया। यहां आरके मुकेश कुमार, अरुण तिवारी रहे। रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कान्हा गौशाला में एसडीएम अंजू वर्मा व एसओ शशिभूषण मिश्र ने गोपूजन किया। गोवंशीय मवेशियों को केले खिलाए। शिवली प्रतिनिधि के अनुसार मदारपुर प्रधान रामचंद्र सिंह ने डीसी विमल पटेल की उपस्थिति में रैपालपुर गोशाला को पुआल दान किया। नगर पंचायत शिवली के कान्हा गोशाला में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंह, सहायक हरपाल सिंह व पवन कुमार, सभासद सुरेंद्र कुमार पाठक, सुनील आदि ने गोपूजन किया। कडरी गोशाला में एसडीएम रामशिरोमणि, बीडीओ सचिदानंद प्रसाद ने हवन पूजन कर गायों को गुड़ व फल खिलाए।