फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Goods worth Rs 10 lakh were taken away by breaking the lock of a farmer's house.

Kanpur News: किसान के घर ताला तोड़ 10 लाख का माल किया पार

Tue, 19 Nov 2024 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 19 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 10 lakh were taken away by breaking the lock of a farmer's house.
फोटो संख्या ::24
विज्ञापन

-चोरों ने सुंघाया नशीली चीज, पुलिस ने मौके से जुटाए साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। चोरों ने क्षेत्र के ग्राम नगला वर्मा जीत में किसान के घर का ताला तोड़कर 60 हजार की नकदी समेत करीब 10 लाख का सोने-चांदी का माल पार कर दिया। इस दौरान किसान को चोरों की आहट सुनाई नहीं दी। अनुमान है कि चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया होगा। पुलिस मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए लेकिन चोरों का कुछ सुराग नहीं लगा।
नगला वर्माजीत के रहने वाले किसान ह्रदेश कुमार ने बताया कि वह जसवंत नगर मंडी में 60 हज़ार रुपये का धान बेचकर आये थे, जिसका पैसा अलमारी में रखा हुआ था बीती रात चोर उनके घर में घुस आए और अलमारी व संदूक तोड़कर 60 हजार रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

चोरों ने अलमारी के ताले तोड़े और बड़े संदूकों के भी ताले तोड़ डाले उन्होंने पूरे घर को खंगाला और कीमती चीजें ले गए। उन्होंने ने बताया कि वह रात में अपने कमरे में सोये हुए थे,तो चोरो ने उन्हें कुछ सुंघा दिया,जिससे वह सुबह तक सोए रहे। सुबह जब उनकी नींद खुली तो उन्हे चोरी का पता चला। इस घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद मौके पर उपनिरीक्षक ललित कुमार चतुर्वेदी पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की है। क्राइम इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया तहरीर प्राप्त हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed