{"_id":"5eb63db08ebc3e9090614bb5","slug":"goods-train-survived-due-to-derail-delhi-howrah-rail-route-was-disrupted-for-one-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: गोवंश टकराने से पेट्रोल लदी मालगाड़ी डिरेल होने से बची, डेढ़ घंटे तक बाधित रहा दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: गोवंश टकराने से पेट्रोल लदी मालगाड़ी डिरेल होने से बची, डेढ़ घंटे तक बाधित रहा दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग
Sat, 09 May 2020 10:54 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 May 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
डिरेल होने से बची मालगाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में शनिवार सुबह दिल्ली की ओर जा रही पेट्रोल लदी एक मालगाड़ी के इंजन से गोवंश टकरा गया। इससे ट्रेन के इंजन के पीछे लगा ब्रेकवान पटरी से नीचे उतर गया।लगभग चार घंटे बाद डिरेल ब्रेकवान को इंजन समेत फफूंद रेलवे स्टेशन भेजा गया। दूसरे इंजन को मंगाकर मालगाड़ी के शेष वैगनों को भी धक्का मारकर फफूंद रेलवे स्टेशन पर लाकर खड़ा कर दिया गया।
स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह, आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार समेत कानपुर एवं इटावा के रेल यातायात से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधीक्षक अर्जुन सिंह के अनुसार बिझाई ग्राम के समीप एक गोवंश के टकराने से सुबह 3:34 बजे इंजन के पीछे लगा ब्रेकवान डिरेल हो गया था। सुबह लगभग पौने आठ बजे मालगाड़ी के ब्रेकवान को इंजन के साथ फफूंद रेलवे स्टेशन भेज दिया गया।
शेष मालगाड़ी को दूसरे इंजन की मदद से फफूंद रेलवे स्टेशन पर भेज दिया गया। रेल अधिकारी रेल अप ट्रैक की जांच कर रहे हैं। ट्रैक दुरुस्त होने की दशा में अप मार्ग पर रेल यातायात बहाल कर दिया जाएगा। ब्रेक वान डिरेल होने के कारण दिल्ली हावड़ा के डाउन रेलमार्ग पर भी लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात बंद रहा। जबकि अप रेलमार्ग अधिकारियों द्वारा हरी झंडी मिलने पर शुरू कर दिया जाएगा।