फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Good news: Put a check in ATM and get cash

खुशखबरी: एटीएम में चेक डालो और कैश पाओ, कानपुर में जल्द लग सकते हैं हाईटेक एटीएम

Sat, 03 Apr 2021 06:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 03 Apr 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Good news: Put a check in ATM and get cash
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
भविष्य में एटीएम से चेक भी कैश हो जाए तो हैरान होने की जरूरत नहीं है। इस तरह के एटीएम शहर में अगले कुछ महीनों में लग सकते हैं। इन मशीनों के लगने से जहां लोगों को बैंक के चक्कर नहीं काटने होंगे, वहीं बैंक स्टाफ पर भी दबाव कम हो होगा। इन मशीनों से बियरर चेक ही कैश होंगे। 
विज्ञापन


नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक इंप्लाइज के सचिव राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि एनसीआर कॉरपोरेशन कंपनी ने इस तरह के एटीएम बनाए हैं। इनका संचालन बंगलूरू, पुणे आदि शहरों में निजी क्षेत्र की बैंक कर रही हैं। शहर में भी जल्द इन मशीनों का प्रयोग शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


इसमें बियरर चेक मशीन में डाला जाएगा। इसके बाद भाषा चुनने का विकल्प आएगा। किस तरह का खाता है जैसे करंट या सेविंग, इसकी जानकारी मांगी जाएगी। इसके बाद केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद नोटों का विकल्प भरना होगा। फिर चेक एक मिनट में कैश हो जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक प्रोग्रेसिव इंप्लाइज एसोसिएशन के उपमहामंत्री संजय त्रिवेदी ने बताया कि इन मशीनों के आने से ग्राहकों को खासा लाभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होता है बियरर चेक
बियरर चेक जिसे देना होता है, उसका नाम लिख दिया जाता है। इसका भुगतान खाते में न कर सीधे चेक प्रस्तुत करने वाले को कर दिया जाता है। बैंक कर्मी भी बगैर ज्यादा जानकारी किए भुगतान कर देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed