फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Good news: gift of another AC Three Humsafar to Kanpur, New Delhi from Godda railway station in Jharkhand

खुशखबरी: कानपुर को एक और एसी थ्री हमसफर का तोहफा, झारखंड के गोड्डा रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली

Thu, 08 Apr 2021 06:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 08 Apr 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Good news: gift of another AC Three Humsafar to Kanpur, New Delhi from Godda railway station in Jharkhand
थर्ड एसी हमसफर - फोटो : amar ujala
कानपुर वालों के लिए एक और तोहफा मिला है। सेंट्रल होकर नई हमसफर एक्सप्रेस नई दिल्ली से झारखंड के गोड्डा जिले के लिए चलेगी। 19 अप्रैल से इस ट्रेन का नियमित संचालन होगा।
विज्ञापन


यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सप्ताह में हर मंगलवार सुबह नई दिल्ली जाने और बुधवार सुबह गोड्डा जाने के लिए मिलेगी। 19 अप्रैल से 28 जून तक हर सोमवार को गोड्डा से ट्रेन नंबर 02349 दोपहर 12:40 बजे चलेगी।
विज्ञापन


दूसरे दिन मंगलवार की सुबह 6:30 बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर 12:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02350 नई दिल्ली से 20 अप्रैल से 29 जून तक हर मंगलवार की रात 11:45 बजे चलेगी और बुधवार सुबह 5:35 बजे कानपुर सेंट्रल और देर रात पौने एक बजे गोड्डा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके सभी 18 कोच एसी-थ्री श्रेणी के होंगे। पैंट्रीकार भी होगी। ट्रेन कानपुर से प्रयागराज, मुगलसराय, सासाराम, गया, नवादा, जमालपुर, भागलपुर, पोडेयाहाट आदि स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed