फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gomati Express standing for half an hour before brake shoe sticks

Kanpur News: ब्रेक शू चिपकने से आधा घंटे खड़ी रही गोमती एक्सप्रेस

Mon, 01 Sep 2025 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gomati Express standing for half an hour before brake shoe sticks
भरथना। गोमती एक्सप्रेस के ब्रेक शू में तकनीकी खामी आने से ट्रेन को आधा घंटे तक भरथना स्टेशन पर रोका गया। टेक्निकल टीम ने मौके पर पहुंचकर खामी को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर सोमवार दिल्ली की ओर जा रही गोमती एक्सप्रेस सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर पहुंची। नियमित एक मिनट के ठहराव के बाद जैसे ही ट्रेन चली तो पता चला कि ट्रेन के डी फोर कोच के पहिए का ब्रेक शू चिपक रहा है। इस पर ट्रेन को रोक दिया गया और टेक्निकल टीम को मौके पर बुलाया गया। लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद खामी को दुरस्त कर लिया गया। इसके बाद रात सवा 10 बजकर 15 मिनट पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। जानकारी दी गई कि भरथना स्टेशन पर ठहराव से पहले ट्रेन के कोच संख्या डी 4 के पहिए के ब्रेक शू से चिंगारी व धुआं निकलने की सूचना से भरथना के ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर को अवगत कराया गया। सूचना पर ट्रेन को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed