फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Golu Murder Case: Rioting case registered against 50 people, including three named individuals

गोलू हत्याकांड: उपद्रव करने वाले तीन नामजद समेत 50 पर बलवा की रिपोर्ट, दुकानों व वाहनों में की गई थी तोड़फोड़

Wed, 01 Jul 2026 11:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 01 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Golu Murder Case: Rioting case registered against 50 people, including three named individuals
गोलू हत्याकांड का मामला - फोटो : amar ujala

महाराजपुर के हाथीपुर गांव में सोमवार को उपद्रव करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। मामले में तीन नामजद समेत 50 लोगों पर बलवा, भड़काऊ भाषण देने व हिंसा फैलाने का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा गांव में पीएसी की गश्त जारी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि 17 जून को दो दिनों से लापता डीसीएम चालक गोलू सिंह का हाईवे पर शव मिला था। परिजन ने गांव के ही इशाक समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पा रही थी। सोमवार को गोलू के परिजन के साथ कुछ हिंदू संगठनों के लोगों ने गांव में घूम-घूमकर दूसरे समुदाय के लोगों की दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन

 

एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि सोमवार को उपद्रव करने वाले नीरज श्रीवास्तव, राम गुप्ता व अर्पित पांडे समेत 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। मामले में कुछ भड़काऊ वीडियो भी सामने आ रहे हैं। उनका संज्ञान लिया जा रहा है। फिलहाल गांव में पीएसी तैनात है। वहीं, आरोपी इशाक और नवीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें इटावा, फतेहपुर और उन्नाव में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed