फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gold smuggling case: Piyush bail application rejected

सोना तस्करी मामला: पीयूष की जमानत अर्जी खारिज, डीआरआई का तर्क- जेल से छूटा तो दोबारा तस्करी में लिप्त हो जाएगा आरोपी

Thu, 21 Apr 2022 11:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Apr 2022 11:25 PM IST
सार

सोना तस्करी मामले में आरोपी पीयूष जैन की जमानत अर्जी प्रभारी विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा ने खारिज कर दी। पीयूष की ओर से अधिवक्ता चिन्मय पाठक ने तर्क रखा था कि पीयूष के पास से 23 किलो सोने की बरामदगी दिखाई गई है।

विज्ञापन
Gold smuggling case: Piyush bail application rejected
पीयूष जैन - फोटो : amar ujala

विस्तार

बरामद सोने की खरीद के संबंध में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के पास कोई ठोस सुबूत नहीं है। डीजीजीआई ने उसके घर से विदेशी सोना बरामद किया है। पीयूष का अपराध देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाने वाला है। उसे जमानत देने से कस्टम ड्यूटी की चोरी करने वालों का हौसला बढ़ेगा।
विज्ञापन


इन्हीं टिप्पणियों के साथ सोना तस्करी मामले में आरोपी पीयूष जैन की जमानत अर्जी प्रभारी विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा ने खारिज कर दी। पीयूष की ओर से अधिवक्ता चिन्मय पाठक ने तर्क रखा था कि पीयूष के पास से 23 किलो सोने की बरामदगी दिखाई गई है।
विज्ञापन


इसमें से 11 किलो सोने पर कोई विदेशी मुहर नहीं है। डीआरआई (डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) के पास सोना तस्करी के पर्याप्त सुबूत नहीं हैं। पीयूष अभ्यस्त अपराधी नहीं है। इससे पहले उस पर कोई मुकदमा नहीं चला। पीयूष काफी समय से जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जमानत का दुरुपयोग नहीं करेगा। वहीं विशेष लोक अभियोजक अंबरीष टंडन की ओर से तर्क रखा गया कि ओडोचैम इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर और इत्र कारोबारी पीयूष के घर से छापे में 196.57 करोड़ रुपये की नकदी के अलावा 23 किलो विदेशी सोना बरामद हुआ था।

इसके बाद पीयूष को जेल भेजा गया था। जेल में लिए गए पीयूष के बयान में वह सोना खरीद के बारे में कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं दे सका। बरामद सोना तस्करी का नहीं है, यह पीयूष को साबित करना है। जांच अभी जारी है। जमानत मिली तो वह दोबारा तस्करी में लिप्त हो जाएगा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने पीयूष को जमानत देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed