फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gold Price at its peak, still gold worth Rs 13 crores being sold every day, sale of 20 kg daily, forecast of r

Kanpur: शिखर पर भाव...फिर भी रोज बिक रहा 13 करोड़ का सोना, रोज 20 किलो की बिक्री, आगे भी तेजी का अनुमान

Wed, 06 Mar 2024 08:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Mar 2024 08:51 AM IST
सार

Kanpur News: उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि सोने के भाव में जबरदस्त तेजी आ गई है। भाव नए रिकॉर्ड मूल्य पर पहुंच गया है। बाजार में सहालग मांग बहुत अच्छी है। इस महीने 12 मार्च तक सहालग हैं। इसके बाद अप्रैल से शादियां शुरू हो जाएंगी। सहालगी मांग के चलते भाव तेज है।

विज्ञापन
Gold Price at its peak, still gold worth Rs 13 crores being sold every day, sale of 20 kg daily, forecast of r
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सोने ने भाव के मामले में मंगलवार को नया रिकॉर्ड बना डाला। सोने के दाम 66 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गए है। इससे पहले सोने का उच्चतम भाव पिछले साल दिसंबर में 65050 रुपये प्रति दस ग्राम था। वहीं, एक दिन में चांदी का भाव भी एक हजार रुपये प्रति किलो बढ़ा है।

विज्ञापन

चांदी का भाव 74200 रुपये किलो हो गया। भावों में तेजी के बीच भी अच्छी खरीदारी हो रही है। प्रतिदिन करीब 20 किलो सोना (13 करोड़ 20 लाख रुपये) और एक हजार किलो चांदी के गहनों की बिक्री हो रही है। जानकारों का कहना है कि आगे सहालग है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

एक साल में सोने के भाव में प्रति दस ग्राम 9400 और चांदी के भाव में प्रति किलो 8400 रुपये की तेजी आई है। बता दें कि पिछले साल दो दिसंबर को सोने के दाम रिकॉर्ड मूल्य पर थे। इस दिन सोने के भाव प्रति दस ग्राम 65050 हो गए थे। चांदी का भाव प्रति किलो 79 हजार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोने के भाव में जबरदस्त तेजी आ गई है
हालांकि, अब चांदी के भाव में पिछले साल की तुलना में गिरावट है। चांदी का भाव प्रति किलो 74200 के स्तर पर चल रहा है। हालांकि बीते कुछ दिनों से दोनों धातुओं में तेजी चल रही है। सोना-चांदी में पुराना निवेश करने वाले भी बाजार में आ रहे हैं। उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि सोने के भाव में जबरदस्त तेजी आ गई है।

सहालगी मांग के चलते भाव तेज है
भाव नए रिकॉर्ड मूल्य पर पहुंच गया है। बाजार में सहालग मांग बहुत अच्छी है। इस महीने 12 मार्च तक सहालग हैं। इसके बाद अप्रैल से शादियां शुरू हो जाएंगी। सहालगी मांग के चलते भाव तेज है। इसके अलावा विश्व के अलग-अलग देशों में चल रहे युद्धों, देश में होने वाले आम चुनाव का असर भी भाव पर दिख रहा है। आगे भी सोने के भाव में तेजी दिख सकती है।

प्रतिदिन 15-20 किलो सोने के गहनों की बिक्री
उन्होंने बताया कि निवेशकों को सोना-चांदी दोनों ने अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले साल पांच मार्च 2023 को सोने का भाव प्रति दस ग्राम 56600 रुपये था। अब भाव 66 हजार रुपये प्रति दस ग्राम हैं। वहीं, ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि सहालगी मांग बाजार में है। भाव में तेजी होने के बाद भी प्रतिदिन 15-20 किलो सोने के गहनों की बिक्री हो रही है। भाव बढ़ने के साथ ही मुनाफा वसूली भी हो रही है। पूर्व में सोना-चांदी खरीदने वाले इनकी बिक्री के लिए आ रहे हैं।

बीते चार दिनों में भाव

तिथि           सोना       चांदी
1 मार्च       64200   72200
2 मार्च       65150   73150
4 मार्च       65300   73200
5 मार्च       66000   74200
नोट: सोने के भाव प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव प्रति किलो में है। तीन मार्च को रविवार के चलते बाजार बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed