{"_id":"5e3ebee28ebc3ee61568e6dd","slug":"gold-glut-due-to-silver-fade-kanpur-news-knp5432620123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी फीकी पर सोने की दमक बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी फीकी पर सोने की दमक बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में सहालगी सीजन में चांदी की चमक कुछ फीकी पड़ी है। लेकिन सोने की दमक बरकरार है। सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 41 हजार रुपये के ऊपर चल रहा है। जबकि चांदी प्रति किलो 48 हजार के नीचे है। बीते 8 दिन पहले चांदी का भाव 48 हजार रुपये के ऊपर था।
एक फरवरी को चांदी प्रति किलो 48300 रुपये थी। शनिवार को 47500 रुपये किलो में बिकी। बीते आठ दिनों में चांदी के भाव में प्रति किलो 800 रुपये की कमी आई है। वहीं एक फरवरी को सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 41350 रुपये था। अब इसका भाव 41200 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री राम किशोर मिश्रा ने बताया कि सोने के भाव में कहीं भी कमी नहीं है। बजट वाले दिन से लेकर अब तक यह 41 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर है। हालांकि चांदी में उतार-चढ़ाव है। उनके मुताबिक सोने के भाव में कमी की संभावना नहीं है। सहालगी मांग का असर भाव पर है। लेकिन चांदी के भाव में तेजी और गिरावट देखने को मिलेगी।