फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gold and silver worth over Rs 150 crore sold, 2,000 vehicles delivered

Kanpur News: 150 करोड़ से ज्यादा का बिका सोना-चांदी, दो हजार वाहनों की हुई डिलीवरी

Mon, 20 Apr 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver worth over Rs 150 crore sold, 2,000 vehicles delivered
बिरहना रोड ​स्थित सराफा शोरूम में  जेवरी खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। अक्षय तृतीया पर रविवार को बाजारों पर जमकर लक्ष्मी बरसी। सराफा और आटोमोबाइल बाजार गुलजार रहे। सोना-चांदी के भावों में महंगाई का असर नहीं दिखा। देररात तक सराफा के शोरूम में ग्राहक खरीदारी करने पहुंचे। 150 करोड़ से ज्यादा के सोना, चांदी और हीरे के गहनों की बिक्री हुई। ठोस सोना-चांदी की भी बंपर मांग देखी गई। आटोमोबाइल बाजार में भी रौनक देखी गई। लोगों ने अपनी पसंद की कार, बाइक और स्कूटी की डिलीवरी ली। करीब दो हजार वाहनों की डिलीवरी हुई। शहर भर में 1800 से ज्यादा शादियां और अन्य मांगलिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

धनतेरस के बाद सोने-चांदी की बिक्री के दूसरे सबसे बड़े पर्व अक्षय तृतीया पर सराफा में बहुत अच्छी रौनक देखने को मिली। बिरहाना रोड, नयागंज, चौक सराफा, साकेतनगर, गोविंदनगर, गुमटी नंबर पांच, लाल बंगला समेत शहर के प्रमुख बाजारों में स्थित सराफा के शोरूम सजाए गए। शाम ढलने के साथ ही शोरूम में ग्राहकों की रौनक बढ़ती चली गई।
विज्ञापन

ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि सामान्य दिनों में शहर में 50 किलो सोना और दो हजार किलो चांदी के गहनों की बिक्री होती है। सहालगी सीजन होने से पर्व के दिन लोगों ने अच्छी खरीदारी की। जिन घरों में आने वाले महीनों में शादी हैं उन्होंने अपने बजट के मुताबिक बुकिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में पर्व के दिन 150 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के कारोबार का अनुमान लगाया गया था। उसी के अनुरूप उससे ज्यादा कारोबार मिला। शाम को ग्राहक ज्यादा आए थे।
उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि सोना-चांदी के भाव इस साल जनवरी महीने में काफी तेज थे। अब भावों में अंतर है। हालांकि पिछले साल की तुलना में भाव अधिक हैं। रविवार को चांदी का भाव प्रति किलो 2,60,000 और सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 157,000 रहा। हालांकि कीमतें अधिक होने के कारण ग्राहकों ने भारी गहनों के बजाय शगुन के तौर पर हल्के वजन की ज्वैलरी और सिक्कों को प्राथमिकता दी। पिछले साल के मुकाबले सोने के भाव में 60 फीसदी और चांदी में 165 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। बीते वर्ष 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व था। इस दिन सोना 98,000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 98,300 रुपये किलो थी। सोने-चांदी के दाम तेज होने का असर बाजार पर नहीं दिखा।

----------------
ऑटोमोबाइल बाजार में 15-20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी
अक्षय तृतीया पर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अच्छा कारोबार देखने को मिल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि केवल एक शोरूम से ही 125 स्कूटी, ई-स्कूटर और बाइकों की डिलीवरी दी गई जबकि 30 विदेशी और 70 भारतीय कंपनियों की कारों की डिलीवरी दी गई। पिछले साल की तुलना में 15-20 प्रतिशत की ग्रोथ है। शहर में कार, बाइक और इलेक्टि्रक बाइक, स्कूटर के 135 के करीब शोरूम हैं। बाइकों और स्कूटी दोनों की मांग 50-50 प्रतिशत देखी गई। 25-30 प्रतिशत इलेक्टि्रक बाइक, स्कूटर की बिक्री और डिलीवरी हुई। सोसाइटी मोटर्स के सीईओ सुमन कपूर ने बताया कि रविवार को बहुत से ग्राहकों ने अपनी मनपसंद कार, बाइक और ई स्कूटर की डिलीवरी ली है। कुछ लोग सोमवार को पर्व मना रहे हैं। वह उस दिन डिलीवरी लेंगे। बाजार बहुत अच्छा रहा है। जीएसटी में दी गई 10 प्रतिशत छूट का बाजार पर लगातार अच्छा असर दिख रहा है। सहालग होने से बाजार में रौनक ज्यादा आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed