फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   God comes out on parole, God is imprisoned in Malkhana for 21 years, policemen worship him on Janmashtami

पैरोल पर बाहर आते हैं भगवान: मालखाने में 21 साल से कैद हैं भगवान, जन्माष्टमी में पुलिसकर्मी करते हैं पूजा

Thu, 07 Sep 2023 04:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Sep 2023 04:34 PM IST
सार

Kanpur Dehat: सर्वराकर बताते हैं कि कानूनी पेंच के चलते मूर्तियां अदालत के माध्यम से मिल नहीं पाई। आज जन्माष्टमी के अवसर पर मालखाने से भगवान श्री कृष्ण के साथ भगवान के बड़े भाई बलराम, देवी राधा की मूतियों को बाहर लाया जाएगा।

विज्ञापन
God comes out on parole, God is imprisoned in Malkhana for 21 years, policemen worship him on Janmashtami
कोतवाली शिवली में रखी भगवान कृष्ण की मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वापर युग के कंस से कानपुर देहात पुलिस ज्यादा ताकतवर है। मथुरा में जन्म के बाद कन्हैया को केस की कैद से तो मुक्ति मिल गई थी, लेकिन कानपुर देहात में शिवली थाने के मालखाने में पिछले दो दशक से भगवान श्रीकृष्ण, राधा व बलराम कैद हैं। उन्हें हर साल जन्माष्टमी पर एक दिन की पेरौल पर मिलती है।

विज्ञापन

उन्हें मालखाने से बाहर निकालकर पूजा जाता है। अब गुरुवार को एक बार फिर भगवान एक दिन लिए मालखाने से बाहर आएंगे। शिवली थाना क्षेत्र में 12 मार्च 2002 को राधाकृष्ण मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण, राधा व बलराम की मूर्तियां चोरी हो गई थीं। मंदिर के सर्वराकर आलोक दत्त ने शिवली थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सप्ताह भर बाद पुलिस ने चोरों के साथ मूर्ति को बरामद किया था। उसके बाद से मूर्तियां थाने के मालखाने में रखवा दी गई थीं। सर्वराकर बताते हैं कि कानूनी पेंच के चलते मूर्तियां अदालत के माध्यम से मिल नहीं पाई। गुरुवार को जन्माष्टमी के अवसर पर मालखाने से भगवान श्री कृष्ण के साथ भगवान के बड़े भाई बलराम, देवी राधा की मूतियों को बाहर लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधि विधान के साथ किया जाएगा पूजन पाठ
पुलिस कर्मी उन्हें स्नान करवाकर और भगवान को नए कपड़े पहनाएंगे। शिवली कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के चलते मंदिर में मूर्तियां कोतवाली में रखी है। गुरुवार को जन्माष्टमी पर मूर्तियों को मालखाने से निकलवाकर विधि विधान के साथ पूजन पाठ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed