फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Goat gave birth to human-like children, died after five minutes, people were surprised to see the pictures

UP: बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल के बच्चों को जन्म, पांच मिनट बाद ही तोड़ दिया दम, तस्वीरें देख लोग हुए हैरान

Wed, 22 Nov 2023 11:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 Nov 2023 11:57 AM IST
सार

Jalaun News: पशुपालक कमलेश दोहरे की बकरी ने मंगलवार को दो बच्चों को जन्म दिया। बच्चे देखने से लग रहे थे कि उनका कम प्रसव काल में जन्म हुआ है। चेहरे की बनावट और पूरा आकार इंसानों की बच्चों की तरह लग रहा था।

विज्ञापन
Goat gave birth to human-like children, died after five minutes, people were surprised to see the pictures
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालौन जिले के कुठौंद कस्बे के नवासी गांव में बकरी से जन्मे दो बच्चों को देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। बच्चों का आकार बिल्कुल इंसानी बच्चों की तरह था। शरीर पर कोई बाल नहीं थे। हाथ-पैर जरूर बकरी की तरह ही थे, लेकिन मुंह काफी हद तक इंसानों के बच्चों की तरह लग रहा था।

विज्ञापन

यह देख गांव के लोगों का बच्चों को देखने के लिए तांता लग गया। हालांकि, जन्म के पांच मिनट बाद दोनों ही बच्चों ने दम तोड़ दिया। कुठौंद के इस गांव के रहने वाले पशुपालक कमलेश दोहरे की बकरी ने मंगलवार को दो बच्चों को जन्म दिया। बच्चे देखने से लग रहे थे कि उनका कम प्रसव काल में जन्म हुआ है।
विज्ञापन

चेहरे की बनावट और पूरा आकार इंसानों की बच्चों की तरह लग रहा था। हालांकि, हाथ और पैर बकरी की तरह ही थे। जैसे ही लोगों को यह जानकारी हुई, कोतुहल बन गया। आसपास और दूर दराज गांव के लोग बकरी के इन बच्चों को देखने कमलेश के घर आने लगे। बच्चे बेहद कमजोर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुवांशिक विकार बता रहे हैं वैज्ञानिक
जन्म के पांच मिनट बाद ही दोनों की मौत हो गई। पशु चिकित्सक इस मामले में वैज्ञानिक कारण बता रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसा अनुवांशिक विकार के कारण होता है। इस विकार के कारण बच्चों के शरीर में अत्यधिक तरल पदार्थ भर जाता है, जिससे उनकी बनावट बदल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed