{"_id":"9f723410e3c3dd4c5cf88057002d7c04","slug":"goa-south-india-tour-in-11-620-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11,620 में करें गोवा दक्षिण भारत की सैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11,620 में करें गोवा दक्षिण भारत की सैर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Wed, 10 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
रेलवे गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन 14 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगी। यात्रा के 13 रात और 14 दिन के पैकेज की कीमत 11,620 रुपये है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बतया कि स्पेशल ट्रेन की अधिकांश सीटें बुक हो चुकी हंै, कुछ शेष हैं। पैकेज में यात्रियों को गोवा, एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम (पद्मनाभम मंदिर), कन्या कुमारी, रामेश्वरम, एवं तिरुपति की सैर कराई जाएगी।
विज्ञापन
इस ट्रेन में लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, झांसी, बीना एवं भोपाल के यात्री बैठ सकेंगे। पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा बसों द्वारा और धर्मशाला में ठहराने की व्यवस्था शामिल है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस यात्रा के लिए लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी के दफ्तर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है।
साथ ही बुकिंग के बारे में लखनऊ में मोबाइल नंबर-9794863631/19, कानपुर में मोबाइल नंबर-9794863641, इलाहाबाद में मोबाइल नंबर-9794844559, वाराणसी में मोबाइल नंबर-9794844566, 99794863628 और आगरा के मोबाइल नंबर-9794863641, 9794802842 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।