{"_id":"69b5ca227022f57701035481","slug":"gm-of-hotel-landmark-cheated-of-rs-342-crore-kanpur-news-c-362-1-ka11002-143393-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: होटल लैंडमार्क के जीएम से 3.42 करोड़ की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: होटल लैंडमार्क के जीएम से 3.42 करोड़ की धोखाधड़ी
विज्ञापन
कानपुर। होटल लैंडमार्क के जीएम और नवीन मार्केट स्थित विस्टा डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी विकास मल्होत्रा संग 3.42 करोड़ की धोखाधड़ी हुई है। आरोप है कि सेक्टर-35 नोएडा निवासी संजीव श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव एवं एनाक्षी प्रियम और ग्रेटर नोएडा की अचल शर्मा ने उन्हें चार साल पहले ही बंद हो चुकी बैंक की 3.42 करोड़ के 12 चेक दिए। विकास ने सभी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों ने चेक रेरा प्राधिकरण के आदेश पर ब्याज चुकाने के लिए दी थी।
विकास मल्होत्रा के अनुसार उन्होंने एसोटेक लिमिटेड नोएडा के निदेशकों के खिलाफ वर्ष 2023 में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि कंपनी ने उन्हें बेचे गए फ्लैटों को रेरा प्राधिकरण के आदेश के बावजूद किसी अन्य को बेच दिया। साथ ही आरोपियों ने रेरा द्वारा आदेशित ब्याज का भुगतान भी नहीं किया था। बाद में 10 जनवरी 2024 को संजीव, राजीव, आदित्य श्रीवास्तव, एनाक्षी प्रियम और अचल शर्मा उनके लैंडमार्क होटल स्थित कार्यालय पहुंचे।
आरोप है कि उन्होंने रेरा द्वारा आदेशित ब्याज का भुगतान करने के नाम पर कारपोरेशन बैंक सेक्टर-18 नोएडा की शाखा के खाते से 12 चेक दिए, जिनकी कुल रकम करीब तीन करोड़ 42 लाख 31 हजार 314 रुपये थी। मल्होत्रा के मुताबिक जब उन्होंने ये सभी चेक अपने आईसीआईसीआई बैंक खाते में जमा किए तो सभी चेक अनादरित हो गए।
विज्ञापन
बैंक ने बताया कि जिस बैंक की चेक दी गई थी वह शाखा करीब चार साल पहले ही बंद हो चुकी है। आरोप लगाया कि आरोपियों ने साजिशन बंद बैंक के चेक देकर धोखाधड़ी और कूटरचना की है ताकि वह रेरा प्राधिकरण के समक्ष अवमानना की कार्रवाई न कर सकें। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज आरोपों की जांच की जा रही है।