कूड़ा उठाने का यूजर चार्ज घटाया जाए: जीआईजेड ने नगर निगम को दिए सुझाव, कहा-कूड़ा उठाने का शुल्क ज्यादा
जर्मनी की संस्था जीआईजेड ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत सर्वे के बाद नगर निगम को घरों से कूड़ा उठाने का शुल्क कम करने का सुझाव दिया है। साथ ही लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में घरों से कूड़ा उठाने का यूजर चार्ज घटाया जाए। अभी घरों से कूड़ा उठाने का शुल्क 50 से 100 रुपये तक है। होटलों, अपार्टमेंट सहित ज्यादा कूड़ा निकलने वाले स्थानों में मौके पर ही कूड़ा निस्तारण करने वाली ‘स्वाहा वैन’ के अलावा अन्य कंपनियों की भी सहभागिता बढ़ाई जाए। ये सुझाव शुक्रवार को जर्मनी की संस्था जीआईजेड ने नगर आयुक्त को बैठक में दिए। पिछले साल जी-20 देशों की बैठक में जर्मनी और भारत के बीच प्लास्टिक कचरे, कूड़े और गंदे पानी के समुचित निस्तारण में तकनीकी सहयोग के लिए अनुबंध हुआ है।
लोगों को जागरूक करने पर दिया जोर
इसके तहत जर्मनी की संस्था जीआईजेड ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत कानपुर, पोर्ट ब्लेयर और कोच्चि में काम शुरू किया है। कानपुर में सर्वे करने के बाद नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ संस्था के प्रतिनिधियों ने बैठक की।
इसमें बताया कि कूड़ा कलेक्शन के एवज में लिया जा रहा यूजर चार्ज ज्यादा है। इस वजह से तमाम लोग कूड़ा लेने पहुंच रहीं गाड़ियों को कूड़ा नहीं देते। इधर-उधर फेंक देते हैं। प्रतिनिधियों ने जागरुकता पर भी जोर दिया।
ये रहे मौजूद
बैठक में जीआईजेड की तकनीकी विशेषज्ञ सबा खान, संदीप, आर्गनिक वेस्ट मैनेजमेंट एक्सपर्ट एनी, एश्वर्या, हॉटस्पॉट मैपिंग एक्सपर्ट आयुषी, नगर निगम के मुख्य अभियंता एसके सिंह, उद्यान अधीक्षक वीके सिंह, औद्यानिक सलाहकार एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।