फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Giving Zakat to someone in the form of donations is wrong: Najmi

चंदे के रूप में किसी को जकात देना गलत : नजमी

Fri, 27 Feb 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Giving Zakat to someone in the form of donations is wrong: Najmi
कानपुर। हजरत दादा मियां की खानकाह के सज्जादानशीं सैयद अबुल बरकात नजमी का कहना है कि चंदा के रूप में किसी को जकात न दें। रमजान में अक्सर लोग चंदा मांगने वालों, संस्थाओं को जकात का पैसा दे देते हैं। हदीस पाक का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जिसको जकात दी जाए, वह उस धनराशि का मालिक बन जाए। चंदा में ऐसा नहीं होता। चंदा लेने वाला किसी और कार्य के लिए काम करता है। इसी तरह विभिन्न मजहबी संस्थाओं के लोग चंदा ले लेते हैं। जकात उसके हकदार को दें।
विज्ञापन


बेकनगंज स्थित खानकाह में आयोजित तकरीर में सज्जादानशीं नजमी ने कहा कि रमजान में जकात के हकदारों को गली-कूंचों में जाकर ढूंढो। बहुत से लोग हकदार होते हैं लेकिन आत्मसम्मान की वजह से किसी को अपनी परेशानी नहीं बताते। ऐसे लोगों की तलाश करके उनकी सम्मान के साथ मदद करो। अगर कोई गरीब और मजबूर है तो उसके आत्म सम्मान का खास ख्याल रखो। रमजान मोहब्बतों का महीना है। अगर कोई झगड़ा पर आमादा होता हो तो उसको सलाम करके हट जाओ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रमजान सब्र का महीना है। एक-दूसरे का दुख बांटने का महीना है। इस महीने में इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। सज्जादानशीं नजमी ने कहा कि बहुत से लोग इफ्तार करने के बाद ओवर ईटिंग कर लेते हैं। यह गलत तरीका है। हदीस पाक में आया है कि जितनी भूख हो उससे थोड़ा कम खाओ। रमजान में खासतौर पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed