{"_id":"6918e31680fbe2ae660e433f","slug":"girls-teased-threatened-to-burn-faces-with-acid-kanpur-news-c-362-1-ka11011-135352-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: युवतियों से छेड़ा, तेजाब से चेहरे जलाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: युवतियों से छेड़ा, तेजाब से चेहरे जलाने की धमकी
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र में एक महिला ने क्षेत्र में रहने वाले पिता और उसके चार बेटों पर ग्राइंडर कटर से टिनशेड काटकर घर में घुसकर बेटियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोपियों की ओर से एक बीजेपी कार्यकर्ता के दबाव में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शिकायत करने पर आरोपियों ने तेजाब से चेहरे जलाने और हत्या की धमकी दी। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद बीजेपी कार्यकर्ता समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विजयनगर निवासी महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पति के देहांत के बाद मजदूरी कर किसी तरह बेटियों के साथ रहकर जीवन काट रही हैं। आरोप है कि इलाके के उमाशंकर व उनके बेटे रोहित, राहुल, मोहित, अनुराग बेटियों को परेशान कर छेड़छाड़ करते हैं। मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। 13 नवंबर की रात आरोपी ग्राइंडर मशीन से टिनशेड काटकर घुस आए। बेटियों से छेड़छाड़ करने लगे। उन्होंने विरोध कर पुलिस को कॉल करके मौके पर बुला लिया। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने बीजेपी कार्यकर्ता रामलखन रावत को मौके पर बुला लिया। उसने पुलिस से मिलीभगत कर ली इससे पुलिस कुछ देर में वापस चली गई।
सुनवाई न होने पर उन्होंने पुलिस कार्यालय में उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत की। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिता, उसके चार बेटे और बीजेपी कार्यकर्ता के खिलाफ बलवा, छेड़छाड़, नुकसान पहुंचाने, अपमानित करने, धमकाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
.....