फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl's ring broken by assistant teacher's beating

Kanpur News: सहायक अध्यापिका की पिटाई से टूटा छात्रा का अंगूठा

Fri, 21 Nov 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Girl's ring broken by assistant teacher's beating
शाहाबाद। जूनियर हाईस्कूल मंगलीपुर की एक छात्रा के पिता की तहरीर पर सहायक अध्यापिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। छात्रा ने पिटाई से अगूंठा टूट जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गुटकामऊ निवासी अमरसिंह की ससुराल दौलतियापुर में है। उनकी बेटी ननिहाल में रहती है। मंगलीपुर के जूनियर हाईस्कू में कक्षा छह में पढ़ती है। आरोप है कि विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका आरती मिश्रा आए दिन छात्रा को जातिसूचक गालियां देती है। बीती 27 अक्तूबर को सहायक अध्यापिका ने छात्रा की पिटाई कर दी। इसके कारण छात्रा के दाएं हाथ का अंगूठा टूट गया। आरोप है कि अध्यापिका की धमकी के कारण छात्रा ने इसकी जानकारी घर पर नहीं दीं। हाथ में दर्द बढ़ जाने पर जब वजह पूछी गई तो छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सहायक अध्यापिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed