{"_id":"5a34e7cf4f1c1bce408bd5f2","slug":"girls-gang-was-cheating-on-the-name-of-job","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोट पैंट पहनकर लड़कियां गिरोह संग खड़ी हो जाती थीं चौराहे पर, ठगी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोट पैंट पहनकर लड़कियां गिरोह संग खड़ी हो जाती थीं चौराहे पर, ठगी का भंडाफोड़
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 16 Dec 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में एक एेसी घटना सामने आई है जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। नौकरी के नाम पर हो रहे गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है। चौकाने वाली बात तो यह है कि इस गिरोह का संचालन लड़कियां कर रही थीं। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
लड़कियों के गिरोह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया
डेमो पिक
नौकरी के नाम पर युवतियों और छात्राओं से हजारों की ठगी करने वाले शातिर लड़कियों के गिरोह को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गिरफ्त में आई लड़कियां लखनऊ, कानपुर, कन्नौज की है।
बीते कई दिन से शहर में शातिर जालसाज लड़कियों का गिरोह स्कूल और कालेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को नौकरी का झांसा देकर हजारों की ठगी कर रही हैं।
बीते कई दिन से शहर में शातिर जालसाज लड़कियों का गिरोह स्कूल और कालेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को नौकरी का झांसा देकर हजारों की ठगी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित छात्राओं ने की थी ठगी की शिकायत
डेमो पिक
शहर के ग्वाल मैदान में रहने वाली गौरी यादव और मौसमपुर की कविता व संध्या ने पुलिस को तहरीर देकर 15-15 हजार रुपये ठगे जाने की शिकायत की थी। उप निरीक्षक रामाज्ञा चौबे और कलां चौकी प्रभारी उमेश चौरसिया ने पीड़ित छात्राओं से पूछताछ कर गिरोह की पांच लड़कियों को हिरासत में ले लिया।
छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि वह शहर के बस स्टाप के पीछे डाक बंगला रोड पर अपना आफिस बनाए हुए हैं। जबकि बहादुर उज्जैना की दो लड़कियों को अपने साथ शामिल कर किराए पर उनके मकान में रहतीं हैं।
छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि वह शहर के बस स्टाप के पीछे डाक बंगला रोड पर अपना आफिस बनाए हुए हैं। जबकि बहादुर उज्जैना की दो लड़कियों को अपने साथ शामिल कर किराए पर उनके मकान में रहतीं हैं।
आनलाइन कंपनी में नौकरी दिलाने का देती थीं झांसा
डेमो पिक
पीड़ित छात्राओं ने बताया कि ठगी करने वाली लड़कियां कोट-पैंट में स्कूटी से शहर के प्रमुख चौराहों पर खड़ी होकर छात्राओं को आनलाइन कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे ठगी करती हैं। उप निरीक्षक रामाज्ञा चौबे ने बताया कि लड़कियां लखनऊ और कानपुर की रहने वाली है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।