{"_id":"6392b3cf1769617c6f32c979","slug":"girls-body-found-on-the-banks-of-ganga-in-kanpur-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गंगा किनारे मिला युवती का शव, शादी समारोह से अचानक निकली थी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गंगा किनारे मिला युवती का शव, शादी समारोह से अचानक निकली थी, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 09 Dec 2022 09:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 09 Dec 2022 09:34 AM IST
सार
कैंट थाना क्षेत्र में गंगा किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवती शादी समारोह से अचानक निकलकर गई थी, जिसके बाद शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन
मृतक युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पोनी रोड गांधी नगर की युवती का शव गुरुवार देर रात कानपुर कैंट थाना क्षेत्र के गोला घाट पर गंगा के किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पोनी रोड गांधीनगर निवासी शिप्रा साहू (24) पत्नी अंकुर साहू परिवार के साथ कानपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने गई थी। देर रात उसका शव गोला घाट पर मिला। पुलिस ने युवती के पर्स में मिले फोन नंबर पर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि शिप्रा की ननद की आज कानपुर में कहीं शादी थी, वहीं पर वह अपने परिवार के साथ गई थी। अचानक वहां से देर रात निकल आई। इसके बाद गंगा नदी किनारे उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। दी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद भी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन