फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girls are ahead in getting medals in the university, boys are ahead in HBTU-CSA

Kanpur News: विवि में पदक पाने में छात्राएं आगे, एचबीटीयू-सीएसए में छात्र आगे

Mon, 15 Sep 2025 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Girls are ahead in getting medals in the university, boys are ahead in HBTU-CSA
कानपुर। शैक्षणिक संस्थानों के दीक्षांत समारोह में मेडल पाने में छात्र और छात्राएं दोनों आगे रहे हैं। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के दीक्षांत समारोह में 28 में 25 छात्राओं ने पदक अपने नाम किए हैं। एचबीटीयू में 46 में से 21 मेडल छात्राओं और 25 पदक छात्रों को दिए जाएंगे। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में 63 में 35 पदक छात्रों और 28 पदक छात्राओं के नाम पर हैं।
विज्ञापन

17 सितंबर को छत्रपति शाहूजी महाराज विवि, 18 सितंबर को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि और 19 सितंबर को हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह है। सीएसए में 55.55 फीसदी छात्रों और 44.44 फीसदी छात्राओं को मेडल मिल रहा है। एचबीटीयू में 45 फीसदी छात्राओं और 55 फीसदी छात्रों को मेडल मिल रहा है। विवि में 89 फीसदी छात्राओं और 11 फीसदी छात्रों को पदक दिया जा रहा है। एचबीटीयू डीन एकेडमिक्स का कहना है कि तकनीक संस्थान में छात्रों के मुकाबले छात्राओं की संख्या कम होती है। हालांकि पिछले कुछ सालों में छात्राएं भी बढ़ रही हैं। मेडल में भी छात्राओं ने बराबर ही टक्कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed