फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girlfriend's family accused of murdering son

Kanpur News: प्रेमिका के परिजनों पर बेटे की हत्या करने का आरोप

Mon, 02 Sep 2024 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend's family accused of murdering son
पीड़ित पक्ष ने डीजीपी से रिपोर्ट दर्ज कर जांच की लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। चकवा गांव के पास 11 अगस्त को बेहोशी की हालत में एक युवक पड़ा मिला था। युवक की पहचान शंकरपुर गांव निवासी गगन उर्फ गोलू के रूप में हुई थी। सैफई मेडिकल कॉलेज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। युवक के परिजनों ने गांव की एक शिक्षिका के परिजनों पर बेटे को जहर देने का आरोप लगाया है।
मां गिरिजा देवी ने अपने पति सतीश यादव के एक्स अकाउंट से दो वीडियो और यूपी पुलिस महानिदेशक से न्याय की कुहार लगाई। मां का आरोप है कि पुलिस ने बेटे को बेहोशी की हालत में भर्ती कराया था। पुलिस को बेटे के पास मिले मोबाइल में गांव की शिक्षिका से प्रेम प्रसंग और रुपयों के लेनदेन से संबंधित बातचीत व्हाट्सएप पर दिखाई दी। जिसमें शिक्षिका परिजनों से शिकायत करने की बात भी कह रही थी।
विज्ञापन

20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई की है। महिला का आरोप है कि मौत के एक दिन पहले 10 अगस्त को शिक्षिका के परिजन उसके घर आए थे। बेटे को साथ लेकर चले गए थे। मां ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि महिला शिक्षिका के परिजनों ने साजिश कर बेटे को जहर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी लगातार पुलिस के संपर्क में हैं। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि युवक के परिजनों से मिलकर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया था। जहर खाने से युवक की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed