{"_id":"5fd5003e01392f50f80511a9","slug":"girlfriend-stops-boyfriend-s-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेमिका ने रुकवाई प्रेमी की शादी, जयमाल की रस्म के दौरान पहुंची पुलिस, भागा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेमिका ने रुकवाई प्रेमी की शादी, जयमाल की रस्म के दौरान पहुंची पुलिस, भागा दूल्हा
Sat, 12 Dec 2020 11:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फतेहपुर जिले के अल्लीपुर में प्रेमिका ने दूसरी शादी रचाने पहुंचे प्रेमी की शादी रुकवाई है। जिसके बाद वधू पक्ष ने बारात लौटा दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो जयमाल स्टेज से आरोपी प्रेमी भाग निकला। उसने मोबाइल भी बंद कर लिया। जिसके बाद शादी टूट गई और बारात लौट आई।
मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पड़ोसी गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने आर्यसमाज में तीन नवंबर को युवक के साथ शादी की थी। इधर, युवक की उसके परिजनों ने 11 दिसंबर को शादी तय कर दी।
प्रेमिका से छिपाकर युवक शुक्रवार को शादी करने पहुंचा। इसकी भनक युवती को लगी। उसने मलवां थाने में रात को शिकायत की। मलवां पुलिस ने गाजीपुर थाने में संपर्क किया। गाजीपुर पुलिस देर रात जयमाल के समय पहुंची। यह देखकर दूल्हे के होश उड़ गए। पुलिस ने वधू पक्ष से संपर्क किया और सारे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
तभी दूल्हा मोबाइल बंद कर लापता हो गया। पुलिस दूल्हे की खोजबीन में जुटी रही। पुलिस दूल्हे के पिता को थाने में पूछताछ को ले गई। मलवां प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि युवती ने आर्य समाज मंदिर का सबूत पेश किया है। इनके बीच अंतर्जातीय होने के कारण समस्या थी। लड़की पक्ष ने शादी तोड़ दी है। फिलहाल युवती ने शादी रोकवाने की मांग की है।