'मोहब्बत' को भगवान का साथ: बरात रुकवाने थाने पहुंची प्रेमिका, पुलिस ने घंटों बैठाया; फिर हुई हैप्पी एंडिंग
गुरुवार को युवक की बरात महोबा जाने की सूचना पर घर पहुंची तो युवती को प्रेमी ने परिजनों ने गाली गलौच कर भगा दिया। इसके बाद युवती ने कोरियां चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
विस्तार
कानपुर स्थित सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युवक की बरात रुकवाने गुरुवार को कोरियां चौकी पहुंची युवती ने पुलिस पर चौकी में बैठाने का आरोप लगाया है। उधर, लड़की पक्ष को यह पता चला तो उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। बिना दुल्हन के बरात लौट आई।
चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
नौबस्ता थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि सेन पश्चिम पारा थाने की कोरियां चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने उसके बालिग होने पर शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बालिग होने पर शादी दबाव बनाया तो मारपीट कर दी।
प्रेमी के घर वालों ने गाली गलौच कर भगाया
गुरुवार को युवक की बरात महोबा जाने की सूचना पर घर पहुंची तो युवती को प्रेमी ने परिजनों ने गाली गलौच कर भगा दिया। इसके बाद युवती ने कोरियां चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाकर घंटों चौकी में बैठाए रखा। युवक बरात लेकर निकल गया।
112 पर नहीं मिली मदद
आरोप है कि कई बार डायल 112 कंट्रोलरूम में भी सूचना दी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि बरात जाने के बाद युवती चौकी पहुंची थी। पुलिस द्वारा चौकी में बिठाने की बात निराधार है। बरात वापस आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दुल्हन के घरवालों ने शादी से किया इनकार
वहीं, युवक के परिजनों ने बताया कि इस मामले की जानकारी महोबा में लड़की के परिजनों को गई तो उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। जिस पर शुक्रवार को बरात बिना दुल्हन के लौट आई।