फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girlfriend had cut her hand with a blade, boyfriend committed suicide by jumping into the river

Banda Suicide: प्रेमिका ने ब्लेड से काटा था हाथ, प्रेमी ने नदी में कूदकर की खुदकुशी, दोस्त ने लिखा- मिस यू भाई

Wed, 08 Feb 2023 08:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Feb 2023 08:39 PM IST
सार

अतर्रा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते आईटीआई छात्र ने केन नदी के पुल से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक की प्रेमिका ने पहले ब्लेड से अपना हाथ काटा था। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Girlfriend had cut her hand with a blade, boyfriend committed suicide by jumping into the river
मृतक मोहसिन खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में प्रेम प्रसंग के चलते केन नदी पुल से आईटीआई के छात्र ने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना उस समय हुई, जब प्रेमी पुल पर खड़े होकर दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहा था। 

विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के नहर कोठी निवासी मोहसिन खान (20) पुत्र शमशेर खान बुधवार की दोपहर मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ अंतर्गत लोहिया रेल ब्रिज पर स्थित सेल्फी प्वाइंट पर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान मोहसिन पुल से कूद पड़ा।
विज्ञापन

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मटौंध थाना पुलिस और भूरागढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। थाना पुलिस ने अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता शमशेर खान सिंचाई विभाग, अतर्रा उप खंड में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं। मृतक बांदा में रहकर केसीएनआईटी से आईटीआई कर रहा था। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई सोहेल खान कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहा है।

दोस्तों से हो रही है पूछताछ
पुलिस मौके पर मौजूद रहे दो अन्य दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के चलते पुल से कूदकर आत्महत्या करने का है। चर्चा में है कि घटना से पहले प्रेमिका ने भी ब्लेड से अपना हाथ काटा था। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

करीबी दोस्तों को थी प्रेम प्रसंग की जानकारी
छात्र मोहसिन खान की आत्महत्या में कुछ करीबी दोस्तों को उसके प्रेम प्रसंग के विषय में जानकारी थी। इस बात का खुलासा उसके कुछ दोस्तों के मोबाइल में स्टेटस लगाने से हुआ है। इसमें उसके दोस्तों ने मृतक की फोटो के साथ लिखा है कि भाई तुमने बहुत गलत किया। मिस यू भाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed