फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girlfriend commits suicide in hardoi district

प्रेमी से शादी की आस टूटी तो किशोरी ने मौत को लगाया गले, सोसाइड नोट में की ये गुजारिश

Fri, 13 Jul 2018 09:22 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 13 Jul 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend commits suicide in hardoi district
डेमाे पिक
यूपी के हरदोई जिले में प्रेमी से शादी की आस टूटने से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किशोरी के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मृतका ने सोसाइड नोट में मोबाइल नंबर का जिक्र करते हुए एक गुजारिश की है।
विज्ञापन



माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खंजानपुर निवासी रामप्रसाद की पुत्री ज्योति (16) ने गुरुवार दोपहर बाद घर के अंदर बनी रसोई में साड़ी से छत के कुंडे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। ज्योति की मूकबधिर छोटी बहन प्रीती (10) ने घर के दूसरे कमरे में बैठी मां महदेयी को इशारे से घटना के बारे में बताया। इस पर महदेयी ने रोने लगीं। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जानकारी पर थाना पुलिस पहुंच गई। शव को फांसी से उतारा गया। रसोई से ज्योति का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट के मुताबिक वह अपने बहनोई के गांव में रहने वाले संदीप से प्रेम करती थी। उससे अक्सर मोबाइल पर बात होती थी। इसको लेकर परिजन टोकते थे।
विज्ञापन


ज्योति ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह संदीप से शादी करना चाहती थी। परिजन तैयार नहीं थे। संदीप का मोबाइल नंबर लिखते हुए उसने उसे खुदकुशी की सूचना देने और कुछ न कहने की गुजारिश की है। मां-बाप से माफी मांगते हुए उसने लिखा है कि अब सब लोग खुश रहेंगे। पुलिस ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्योति प्राइमरी तक पढ़ी है। अब वह घर पर रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दिल्ली में रहते हैं अधिकतर परिजन  
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका के पिता व दो भाई दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। दोनों बड़े भाइयों और एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। दोनों भाई अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। गांव में सिर्फ मां महदेयी, ज्योति, उसकी छोटी मूकबधिर बहन प्रीती और एक चार वर्षीय भाई रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed