फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girlfriend commits suicide after lover's murder

'मोबाइल देख बैरी हुआ जमाना' रात में प्रेमी की हत्या, सुबह प्रेमिका ने मौत को लगाया गले

Tue, 24 Jul 2018 06:24 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 24 Jul 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend commits suicide after lover's murder
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में खखरेरू थाना क्षेत्र के बैरी गांव में रविवार की रात युवक की पीट कर हत्या कर शव को उसके घर के बाहर फेंक दिया गया। सुबह लगभग 11 बजे गांव की ही एक लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस की छानबीन में दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई है। बिरादरी एक होने के बाद भी लड़की के परिजन दोनों का मिलना-जुलना पसंद नहीं करते थे। लड़के के पिता की तहरीर पर लड़की के पिता, उसके दो भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


  
गांव निवासी मनोज सोनकर का बेटा राजकुमार (20) गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार मां-पिता और  छोटा भाई है। मनोज महीने भर पहले गांव लौटा था। तब से यहीं रह रहा था। मनोज का घर ढह जाने से वह ग्रामीणों की सहमति से गांव के एएनएम सेंटर में परिवार सहित रह रहा था। राजकुमार के परिजनों का कहना है कि बेटे के गांव के मजरे खटिकन डेरा निवासी रघुराज सोनकर की बेटी सावित्री (18) से प्रेम संबंध हो गए थे।
विज्ञापन


 

पिता का आरोप......

Girlfriend commits suicide after lover's murder
लड़की के घर छानबीन करने पहुंची एएसपी - फोटो : अमर उजाला
राजकुमार ने सावित्री को एक मोबाइल उपहार में दिया था। रविवार को इसकी जानकारी होने पर सावित्री के परिजन आगबबूला हो गए थे। पिता का आरोप है कि रविवार रात करीब नौ बजे लड़की के परिजन बेटे को पीटते हुए घर से ले गए थे। पिटाई से मौत के बाद बेटे को घर के बाहर फेंक गए। हमलावरों के जाने के बाद वह बेटे के पास पहुंचे, तो उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, युवक की मौत होने पर लड़की का परिवार घर छोड़कर फरार हो गया। घर में केवल सावित्री और उसकी नौ साल की भतीजी थी।


 

दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Girlfriend commits suicide after lover's murder
घटना की जानकारी के बाद जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह सावित्री ने घर के भीतर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि घटना प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है। युवक के पिता मनोज सोनकर की तहरीर पर लड़की के पिता रघुराज, रघुराज के बेटे संतोष और कालीचरण, उसके तीन भाई कुलदीप, प्रदीप व दिलीप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। काफी कुछ पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी तय होगा। अभी बच्ची के बयान के मुताबिक लड़की की खुदकुशी ही मानी जा रही है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed