{"_id":"5c420809bdec2273584f3538","slug":"girl-was-misdeeded-murdered-and-buried-in-field","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी की तलाश में पिता ने शुरू की खेत में खुदाई, होश उड़ गए जब उसका चेहरा दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की तलाश में पिता ने शुरू की खेत में खुदाई, होश उड़ गए जब उसका चेहरा दिखा
Sat, 19 Jan 2019 08:42 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 19 Jan 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की हत्या कर शव खेत में दबाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में 11 साल की बालिका खेत से अपने पिता को बुलाने गई थी। हत्यारों ने बालिका की हत्या कर शव खेत में दबा दिया गया। खोजबीन के दौरान शाम को शव बरामद हुआ। शरीर पर चोटों के निशान मिलने पर दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया है। जिसे भी इस घटना की जानकारी हुई उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
अमृतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण अपने खेत पर काम करने गया था। दोपहर 11 बजे उसकी पुत्री घर से अपने पिता को बुलाने खेत पर गई, लेकिन वह खेत तक न पहुंची। पिता दोपहर बाद जब घर पहुंचा तो परिजनों ने पुत्री के बारे में पूछा। इस पर पिता के होश उड़ गए और बताया कि पुत्री खेत पर नहीं पहुंची थी। परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।

बालिका के चेहरे, गर्दन व शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे
इस दौरान क्षेत्र के गांव नगला रोशन व डम्मर नगला के बीच सरसों के खेत में कुछ फसल टूटी दिखी। शक होने पर ग्रामीणों ने छानबीन की तो खेत में ताजी खोदी गई मिट्टी दिखाई दी। मिट्टी हटाई गई तो बालिका का शव मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर अमृतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।
ग्रामीणों के मुताबिक बालिका के चेहरे, गर्दन व शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। बालिका ने सलवार उल्टी पहने थी। इससे उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने किसी से रंजिश व विवाद न होने की जानकारी दी। बालिका कक्षा पांच की छात्रा थी।

पुलिस ने शक के घेरे में आए एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, सीओ सिटी रामलखन सरोज ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने गांव के लोगों से अलग-अलग पूछताछ की। डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शक के घेरे में आए एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष रामप्रकाश ने बताया कि बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल एक युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष रामप्रकाश ने बताया कि बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल एक युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।