फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur News: girl tried to commit suicide

बाथरूम में पहले नहाने को लेकर आपस में हुआ था झगड़ा फिर बालगृह की बालिका ने किया खुदकुशी का प्रयास

Fri, 06 Sep 2019 12:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Sep 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
Kanpur News: girl tried to commit suicide
यूपी पुलिस - फोटो : डेमो
कानपुर में राजकीय बाल गृह (बालिका) में रह रही एक बालिका ने गुरुवार को आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद बाल गृह में सब घबरा गए। प्रभारी अधीक्षिका का कहना है कि दो बालिकाओं में स्नान करने को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद एक बालिका ने आत्महत्या का प्रयास किया। तत्काल दोनों बालिकाओं को समझा-बुझाकर स्थिति सामान्य की गई। उनका कहना है कि बालिकाओं की संख्या क्षमता से अधिक है। इससे व्यवस्था बिगड़ रही है।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखकर कुछ समय के लिए नई बालिकाओं को बाल गृह में न रखे जाने का अनुरोध किया गया है। प्रभारी अधीक्षिक ने समिति को लिखे पत्र में बताया कि बालगृह में मैनपुरी की पूजा (15) और लेहचूरा, झांसी की ज्योति के बीच हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वक्त बाल गृह में 119 बालिकाएं निरुद्ध हैं जबकि क्षमता सौ की है। संस्था में शौचालय और स्नानागार की कमी है। आवासीय कमरों की भी कमी है और स्टाफ अपर्याप्त है। संस्था की सुरक्षा और सामान्य व्यवस्था भी प्रभावित रहती है। इससे अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। 119 बालिकाओं में 12 मानसिक रूप से कमजोर हैं, दो गर्भवती हैं और 39 बालिकाएं पास्को और आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed