फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl threatened for acid attack by miscreant

दोस्ती नहीं करोगी तो तेजाब डालकर बर्बाद कर दूंगा, फिर उठा लिया ये कदम

Thu, 13 Jul 2017 08:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Jul 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
girl threatened for acid attack by miscreant
गेट काटकर निकाला बाहर

यूपी के कानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां एक लड़के ने अपने आपको कमरे में कैद कर लिया। वजह थी लड़की द्वारा दोस्ती का प्रपोजल ठुकराया जाना। इस मामले में नई बात तब सामने आई जब पुलिस उसको पकड़ने पहुंची... 

विज्ञापन


 

girl threatened for acid attack by miscreant
यू हुआ लड़के को निकालने की मशक्कत

लड़के को बाहर निकालने के लिए लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। आरोप है कि युवक एक छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा था। पुलिस में श‍िकायत के डर से उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा काटकर उसे बाहर निकाला।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

girl threatened for acid attack by miscreant
पीड़ित लड़की

लड़की से कहा दोस्ती नहीं करोगी तो तेजाब डाल बर्बाद कर दूंगा....
मामला कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले विजय (बदला नाम) सरकारी नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी और एक बेटी सौम्या (बदला नाम) है। आरोप है कि इनके घर के कुछ दूरी पर अमित नाम का लड़का रहता है। वह आए दिन सौम्या से छेड़छाड़ करता था। इसकी वजह से लड़की ने घर से बाहर निकलना तक छोड़ दिया था। वहीं, पूरी फैमिली दहशत में जी रही थी।
 

विज्ञापन

girl threatened for acid attack by miscreant
आरोपी लड़का

रविवार शाम अचानक अमित घर में घुस आया और बेटी से बोला कि मुझसे दोस्ती नहीं करोगी, तो तेरे चेहरे को तेजाब डालकर बर्बाद कर दूंगा। उसका विरोध किया, तो वह गाली-गलौच करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। जब उसे पकड़ना चाहा तो वह भागकर अपने घर के अंदर घुस गया और खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया।
 

girl threatened for acid attack by miscreant
डेमो

इसके बाद पुलिस ने अमित को काफी देर तक समझाया कि बाहर आ जाओ। जब वो बाहर नहीं निकला, तो 3 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने दरवाजे को काटकर उसे बाहर निकला और थाने ले गई। ये पहली बार नहीं है, इससे पहले 12 अगस्त 2016 को अमित बेटी को फ्रेंडशिप बैंड देने के लिए घर पंहुचा था, जब सौम्या ने लेने से इनकार कर दिया, तो घर पर पथराव कर दिया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसकी मां ने माफी मांगी थी और बेटे को माफी करने की गुहार की थी। पुलिस के सामने हमारा समझौता भी हुआ, लेकिन उसके बावजूद अमित सुधरने का नाम नहीं ले रहा।
 

​​
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed