6 साल से प्रेमिका के साथ रह रहा था प्रेमी, अचानक छोड़कर जाने पर महिला ने उठाया ये कदम
यूपी के उन्नाव जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ छह साल से रह रहा था। प्रेमी के अचानक छोड़कर जाने पर प्रेमिका ने उसके खिलाफ अप्राकृतिक संबंध का मुकदमा दर्ज कराया है। जानें पूरा मामला...
उन्नाव जिले अचलगंज छह सालों से प्रेमिका के साथ रह रहा प्रेमी जब अपनी पूर्व पत्नी के पास रहने लगा तो यह बात शादीशुदा प्रेमिका को खराब लगी। इसके बाद उसने प्रेमी पर अप्राकृतिक संबंध के अलावा उसकी मां, बहन, बहनोई व बेटे पर उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी ने सीओ को मामले की विवेचना सौंपी है।
अमर सिंह की शादी पहले होने से गांव में उसकी पत्नी व बेटा भी रह रहा था। अचानक अमर सिंह प्रेमिका को छोड़कर पत्नी, बच्चे व मां के साथ गांव आकर रहने लगा। कई बार प्रेमिका ने उसे समझाया और वापस आने को कहा। अमर सिंह ने आने से इंकार कर दिया।
थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि अमर सिंह प्रेमिका को छोड़कर पहली पत्नी के साथ रहने लगा। इससे वह नाराज थी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।